देश-विदेश

इजरायल में आतंकी हमला! बस स्टॉप पर खड़े लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, करीब 40 लोग घायल

 तेल अवीव:  इजरायल में उत्तरी तेल अवीव के पास ग्लियोट में एक ट्रक ने बस स्टॉप को टक्कर मार दी। हमले में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। इजरायल पुलिस ने इसे पीछे आतंकी हमले का संदेह जताया है। इजरायली एंबुलेंस सेवा मेगन डेविड एडम ने बताया कि 35 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस इलाके में ये घटना हुई है, वहां इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का मुख्यालय होने के साथ ही आईडीएफ की कई खुफिया इकाइयां हैं। इनमें हाई प्रोफाइल सिग्नल इंटेलिजेंस ग्रुप यूनिट 8200 भी शामिल है।

बस स्टॉप को रौंदने वाले ट्रक का चालक मारा गया है। इजरायली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक पर गोली चलाई और उसे रोका। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, एक बस यात्रियों को उतारने के लिए बेस के बाहर स्टेशन पर रुकी थी। उसी समय एक ट्रक ने बस और स्टॉप पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।

Leave Your Comment

Click to reload image