देश-विदेश

Jharkhand Chunav: हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, JMM-BJP नेताओं में भिड़ंत

रांचीः झारखंड के चुनावी जंग में नया मोड़ आता दिख रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के ही बरहेट से उम्मीदवार बनने की चर्चा से सियासी हलचल तेज हो गई है।

इस संबंध में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सिद्धो-कान्हू मुर्मू को हेमंत सोरेन की पुलिस ने डुमरी में गिरफ्तार किया। चुनाव आयोग मामले को संज्ञान में ले। 1855 में अंग्रेजों की सत्ता को उखाड़ने वाले हूल क्रांति के नायक का परिवार बांग्लादेशी घुसपैठिया से लड़ने के लिए भाजपा नेताओं से बातचीत करने रांची आ रहे थे।

मंडल मुर्मू ने सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की


बरहेट में हेमंत सोरेन के नामांकन दाखिल में प्रस्तावक बने मंडल मुर्मू ने बीजेपी से संपर्क में रहने की चर्चा के बीच रविवार को देवघर में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे से मुलाकात की और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखने की इच्छा जताई। इसके बाद मंडल मुर्मू सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हुए।

डुमरी पुलिस ने मंडल मुर्मू से पूछताछ की


रांची आने के क्रम में डुमरी पुलिस ने मंडल मुर्मू की गाड़ी को रोकी और उनसे काफी देर तक पूछताछ की। इसकी जानकारी मिलने पर बीजेपी ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गिरिडीह पुलिस ने मंडल मुर्मू को छोड़ दिया। हालांकि सुरक्षा लिहाज से उन्हें देर रात तक सरायढेला थाना में बिठाए रखा गया। बाद में साहेबगंज पुलिस के आने पर उन्हें भोगनाडीह भेज दिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image