अगले महीने इस दिन मार्केट में तहलका मचाने आ रही है नई मारुति डिजायर, सनरूफ और नए इंजन के साथ बहुत कुछ खास
New Gen Maruti Dzire Launch Date: जो लोग मारुति सुजुकी डिजायर के न्यू जेनरेशन मॉडल का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां, आगामी 11 नवंबर को यह टॉप सेलिंग सेडान नए अवतार में आ रही है और इस बार कंपनी इसे फीचर लोडेड रखने के साथ ही नए इंजन और बेहतर माइलेज के साथ पेश करने वाली है। ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरकार न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर, यानी 2024 डिजायर में क्या कुछ खास मिलेगा, तो चलिए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
बेहतर लुक और डिजाइन
मारुति सुजुकी डिजायर हमेशा से ग्राहकों को अपने अच्छे लुक और डिजाइन से आकर्षित करती आई है और अब फोर्थ जेनरेशन डिजायर देखने में कर्वी डिजाइन से और ज्यादा कमाल दिखने वाली है। इसमें शार्प बॉडी पैनल, बड़ी सी होरिजोंटल ग्रिल, स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, क्रोम विंडो गार्निश, बॉडी कलर डोर हैंडल्स, ब्लैक्ड आउट बी-पिलर्स, ग्लॉसी पियानो ब्लैक स्ट्राइप समेत काफी सारे एक्सटीरियर फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो कि न्यू जेनरेशन डिजायर को प्रीमियम लुक देंगे।