देश-विदेश

ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफार्म के जरिए 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी UPI आईडी बनाकर छात्रों से ट्रांसफर कराए पैसे

नोएडा: ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म के साथ में उसके पूर्व दो कर्मचारी ने मिलकर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कंपनी के नाम पर फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर छात्रों को भेज दिया। बच्चों के परिजन फीस के तौर पर जालसाजों के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में सेक्टर 58 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 58 स्थित एसएनवीए एजुकेशन कंपनी के डारेक्टर शशि भूषण सिंह ने बताया कि कंपनी ऑनलाइन एजुकेशन देने का काम करती है। कुछ समय पहले कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आमेर हुसैन और शाह अली काम करते थे। दोनों सेक्टर 77 एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी में रहते हैं।

डायरेक्टर से हाल ही में एचआर ने जानकारी दी कि आमेर और शाह अली ने कंपनी के ग्राहकों को गुमराह कर फीस अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर ली है। शातिरों ने एक फर्जी कंपनी खोली और बच्चों को बोला की एसएनवीए कंपनी के साथ में काम करती है। दोनों ने मिलकर पेपल पर अकाउंट बनाकर छात्रों से फीस के पैसे डलवा लिए, जिससे कंपनी को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।

इस संबंध में जब एचआर की ओर से गहनता से जांच की गई तो पता चला कि उसने कंपनी के कई छात्रों को गुमराह कर पैसे अपने खाते में डलवा लिए हैं। सारे रुपये यूएसडी के रूप में ट्रांसफर कराए गए हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image