देश-विदेश

अमेरिकी मीडिया भ्रष्‍ट, 'दुश्‍मन खेमा'... डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत का प्रेस की आजादी पर क्या होगा असर?

न्‍यूयॉर्क:साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप की सत्ता में वापसी से सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रेस की आजादी, मीडिया उद्योग के प्रभाव और जनता की राय को आकार देने में इसकी भूमिका पर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। ट्रंप ने जीत की घोषणा करते हुए अपने भाषण में जिस तरह से मीडिया को 'दुश्मन खेमा' कहा है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि है कि आने वाले समय में मीडिया को हिसाब-किताब के क्षण का सामना करना पड़ सकता है। पत्रकार एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि मीडिया की उपेक्षा करने वाले इस शख्स को पूरी दुनिया में मिली कवरेज आखिर क्या इशारा कर रही है? सूचनाओं के वातावरण में मीडिया अपनी आजादी के लिए किस जगह और किस स्तर पर खड़ा है?

'द डेली वायर पॉडकास्टर' मैट वॉल्श ने ट्रंप की जीत पर एक्स पर लिखा, 'लीगेसी मीडिया आधिकारिक तौर पर मर चुका है। सूचनाएं पहुंचाने की उनकी क्षमता नष्ट हो गई है। ट्रंप ने साल 2016 में मीडिया पर युद्ध की घोषणा की थी, आज रात उन्होंने उसे पूरी तरह से परास्त कर दिया। वे फिर कभी प्रासंगिक नहीं होंगे।' सोशल मीडिया पर किसी गुमनाम टीवी अधिकारी का एक पोस्ट दिखाई दिया जिसमें लिखा था कि 'अगर आधे देश ने फैसला कर लिया है कि ट्रंप राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं, तो इसका मतलब है कि वे मीडिया को सही तरीके से नहीं पढ़ या देख रहे हैं, हमने एक विवेकशील दर्शक वर्ग को पूरी तरह से खो दिया है।' 

ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना


उन्‍होंने कहा, 'ट्रंप की जीत का मतलब है कि मुख्यधारा का मीडिया अपने मौजूदा स्वरूप में मर चुका है। बेशक मीडिया को मरा हुआ कह देना अतिश्योक्ति है लेकिन यह टिप्पणी मीडिया की वास्तविक चिंताओं को दर्शाती है। जीत के तुरंत बाद ट्रंप ने जिस तरह का बयान दिया उसे ध्यान में रखते हुए पत्रकारों की यह चिंता वाजिब दिखती है। बुधवार की सुबह फ्लोरिडा के पाम बीच में बतौर राष्ट्रपति अपनी जीत की घोषणा करते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों, अपने परिवार और अपने प्रचार अभियान टीम को धन्यवाद देते समय बिना किसी संदर्भ के मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे साथी और उपराष्ट्रपति चुने गए जेडी वेंस को मैंने प्रचार अभियान के दौरान अक्सर दुश्मनों के शिविर में जाते आते रहने को कहा था क्योंकि उन्हें भरोसा था कि वेंस इन सब दुश्मनों को धराशायी कर देंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image