देश-विदेश

नीदरलैंड में इजरायली यहूदियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, फिलिस्तीन समर्थकों ने जमकर मचाया उत्पात, कई गिरफ्तार

एम्स्टर्डम:नीदरलैंड्स में इजरायली लोगों पर हमला हुआ है। मैकाबी तेल अवीव और अजाक्स के बीच गुरुवार शाम हुए फुटबॉल मैच के बाद एम्स्टर्डम में इजरायलियों के खिलाफ हिंसक हमला देखा गया। सोमवार को स्पेन ने एएस अखबार ने खबर दी थी कि फिलिस्तीन समर्थक एक समूह इजरायली टीम और उसके प्रशंसकों को निशाना बनाते हुए स्टेडियम के बाहर विरोध प्रदर्शन का प्लान बना रहा है। मंगलवार को इसने यह भी बताया कि मैकाबी की नियमित सुरक्षा के लिए अतिरिक्त गार्ड्स के साथ मोसाद एजेंट भी सिक्योरिटी में शामिल होंगे।

गुरुवार को एनएल टाइम्स ने खबर दी की दंगों के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एम्सटर्डम पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की कि वे फुटबॉल क्लब के प्रशंसक थे या फिलिस्तीन समर्थक। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने मैच देखने आए सैकड़ों मैकाबी समर्थकों को सुरक्षा प्रदान की है। इजरायल और एम्स्टर्डम दोनों की रिपोर्टों में संकेत दिया गया कि नीदरलैंड में इजरायल का दूतावास इजरायली लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद कर रहा है।

इजरायली फैंस को पीटा गया

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में इजरायली प्रशंसकों को पीटते, चाकुओं से पीछा करते और वाहनों के साथ तोड़-फोड़ करते देखा जा सकता है। एक इजरायली के अपहरण की कोशिश का भी मामला सामने आया है। कुछ इजरायली लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग और दुकानों में घुसना पड़ा। एक आदमी ने कहा, 'मैंने अपने दोस्त को फोन किया और एक अरबी ने जवाब दिया।' कई वीडियो में इजरायली लोगों को नहर में कूदते देखा जा सकता है।

मदद की लगाई गुहार

पूर्व प्रधान मंत्री नेफ्ताली बेनेट ने लोगों को हालातों के प्रति अलर्ट करने के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'इस मौके पर अरब लोग चारों ओर उत्पात मचा रहे हैं और इजरायली पर्यटकों को बेरहमी से इस तरह पीट रहे हैं जो उनकी जान के लिए खतरा है। मैं उन सभी लोगों से कदम उठाने को कह रहा हूं जो जान बचाने के लिए किसी भी तरह की कार्रवाई करें। जागो।' अंग्रेजी में लिखे अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, 'जो मैं देख रहा हूं वह जीवन के लिए खतरा है। निर्दोष लोगों को दौड़ाया जा रहा है। पीटा जा रहा है।' 

Leave Your Comment

Click to reload image