माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी पूजन के 6 विशेष नियम, नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए हर किसी को पता होनी चाहिए ये बातें
दुनिया का हर इंसान चाहता है कि उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन शुक्रवार माना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा करते समय कुछ नियमों का ध्यान भी रखना चाहिए, जिससे आपकी आमदनी भी बढ़ती रहे और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती रहे। आइए, जानते हैं लक्ष्मी पूजन के नियम।
माता लक्ष्मी की पूजा करते समय साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। माता लक्ष्मी का निवास उस जगह नहीं होता, जहां पर गंदगी या धूल-मिट्टी पड़ी रहती है। इस कारण से आपको साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। माता लक्ष्मी का पूजन करने से पहले आपको मंदिर की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। याद रहे कि मंदिर में धूल-मिट्टी न पड़ी हो।
माता लक्ष्मी को मंदिर में विराजमान करते समय माता लक्ष्मी के आसन के लिए लाल, गुलाबी रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन रंगों का बहुत महत्व है। ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी के लिए काला या सफेद रंग का आसन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।