देश-विदेश

प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन जारी, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का नया बयान सामने

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे प्रदर्शन के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नया बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “सभी सक्षम अधिकारी छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनें और शीघ्र समाधान निकालें. यह सुनिश्चित करें कि छात्रों का कीमती समय आंदोलन में नहीं, बल्कि उनकी तैयारी में लगे.”

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ”यूपी पीसीएस परीक्षा में एक से अधिक दिन की परीक्षा, निजी संस्थानों को केंद्र न बनाने और मानकीकरण प्रक्रिया को लेकर छात्रों की चिंताएं गंभीर और महत्वपूर्ण हैं. छात्रों की मांग है कि परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हों, ताकि उनकी मेहनत का सम्मान हो और भविष्य सुरक्षित रहे.”

उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में, भाजपा सरकार ने 2017 से भर्ती माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाकर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मिसाल पेश की है. लगभग 7 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है.”

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ”सभी सक्षम अधिकारी छात्रों की मांगों को संवेदनशीलता से सुनें और शीघ्र समाधान निकालें. यह सुनिश्चित करें कि छात्रों का कीमती समय आंदोलन में नहीं, बल्कि उनकी तैयारी में लगे. न्यायालय में लंबित मामलों का भी शीघ्र समाधान निकाला जाए ताकि किसी छात्र का भविष्य अंधकार में न रहे.”

गौरतलब है कि यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन जारी है. पूरी रात प्रतियोगी छात्र आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते रहे. छात्रों ने सुबह राष्ट्रगान के साथ की आज के प्रदर्शन की शुरुआत की. प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों ने सुबह 6 बजे राष्ट्रगान गाया. सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी शामिल हुए.

रातभर डटी रहीं महिला अभ्यर्थी

Prayagraj UPPSC Student Protest: रात के समय भी महिला अभ्यर्थी आयोग के दफ्तर के बाहर डटी रहीं. प्रतियोगी छात्र रात भर नारेबाजी कर अपने प्रदर्शन को जारी रखे थे. प्रदर्शन के चलते दफ्तर के बाहर का इलाका छावनी में तब्दील हो गई. पुलिस के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई है. अभ्यर्थी एक ही दिन में परीक्षा कराए जाने की मांग पर अड़े रहे. एक ही दिन पीसीएस, आरओ एआरओ परीक्षा कराए जाने की मांग की है.

Leave Your Comment

Click to reload image