देश-विदेश

अफ्रीका के लिए अहम डिफेंस सप्लायर के रूप में उभर रहा भारत, पीएम मोदी के नाइजीरिया दौरे की अहमियत समझिए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नाइजीरिया के दौरे पर हैं। पीएम की नाइजीरिया यात्रा से भारत और सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी देश के बीच रक्षा संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। दोनों देशों की बीच रक्षा क्षेत्र में अहम भागीदारी की उम्मीद है। नाइजीरिया छोटे हथियार, गोलाबारूद और बख्तरबंद वाहनों जैसे क्षेत्रों में साझेदारी का इच्छुक है।

कई साल से नाइजीरिया को आर्मी ट्रेनिंग

मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि यह यात्रा इस वर्ष की शुरुआत में रक्षा उद्योग प्रतिनिधिमंडल की लागोस यात्रा के बाद की जाएगी। इसमें नाइजीरियाई राष्ट्रपति की भारत से हथियार खरीदने में रुचि के बाद व्यापार के अवसरों का पता लगाया गया था। नाइजीरिया के सैन्य नेतृत्व को दशकों से भारत में ट्रेनिंग दी गई है। हाल के वर्षों में दोनों पक्षों ने घनिष्ठ रक्षा संबंध बनाए हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image