देश-विदेश

लेह से पैंगोग तक बनेगी 8 किलोमीटर लंबी ट्यूब टनल, चीन अब हिमाकत से पहले 10 बार सोचेगा!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार लेह को पैंगोंग से जोड़ने वाली सुरंग बनाएगी। केंद्र केला दर्रे से होकर 7-8 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब सुरंग के निर्माण के विकल्पों पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव लद्दाख के यूटी प्रशासन ने दिया है। उम्मीद है कि इस सुरंग से यात्रियों और सेना को लेह से पैंगोंग झील तक आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी। खास बात है कि इस सुरंग के बनने से रणनीतिक रूप से भारत को फायदा मिलेगा। ऐसे में चीन अब भारत के खिलाफ एलएसी पर किसी भी तरह से हिमाकत करते से पहले 10 बार सोचेगा।

लेह से पैंगोग यात्रा का घटेगा समय

हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस सप्ताह इस मुद्दे पर बैठकें की हैं। सूत्रों ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। एक सूत्र ने बताया कि "यह एक कठिन और उच्च लागत वाली परियोजना है। जल्द ही इस पर फैसला होने की संभावना है। यह एक रणनीतिक सड़क है और इससे लेह से पैंगोंग तक यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। परियोजना अभी बहुत शुरुआती चरण में है। 

Leave Your Comment

Click to reload image