देश-विदेश

अभिनव अरोड़ा, ध्रुव व्यास, भक्त भागवत...'बाल संतों' की वायरल होने की सनक से छिड़ी एक नई बहस

देश में अब बाल संतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभिनव अरोड़ा, ध्रुव व्यास, भक्त भागवत ये कुछ ऐसे नाम हैं जो देखते ही देखते इंटरनेट और बाकी माध्यमों से सनसनी बन गए। आज के समय ये छोटे संत इतने लोकप्रिय हैं कि इन्हें सुनने और अनुसरण करने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। अभिनव अरोड़ा को ही ले लीजिए, इस 10 साल के बच्चे के फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर 10 लाख यानी 1 मिलियन और यू ट्यूब पर 1 लाख 56 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। भक्त भागवत तो महज 5 साल के हैं और लोगों से हाय हेलो की जगह हरे कृष्ण कहने को कहते हैं। ताज्जुब है कि जिस उम्र में लोग अक्षर सीखने और स्कूल की पढ़ाई सीख ही रहे होते हैं, उस उम्र में ये बाल संत लोगों को अध्यात्म का ज्ञान दे रहे हैं। बाल संतों की बढ़ती फौज और वायरल होने के चलते एक नई बहस छिड़ गई है।

ऐसे वायरल हुए थे भक्त भागवत

 

पांच साल के बाल संत भक्त भागवत का एक दिन उनके माता-पिता ने मंत्र जपते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते भागवत का वीडियो सोशल मीडिया में सनसनी मचा गया। पांच साल के भक्त भागवत,उत्तर प्रदेश के गोवर्धन के एक गुरुकुल के छात्र, अपने धाराप्रवाह श्लोकों और नृत्य के साथ स्मार्टफोन स्क्रीन पर छा गए। वे दर्शकों से कृष्ण की सेवा करने का आग्रह करते हैं। अपनी ओर से प्रकाशित एक ब्रोशर में,उनके माता-पिता उन्हें दुनिया के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक नेताओं में से एक कहते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image