देश-विदेश

किसानों के लिए खुला कमाई का रास्ता, अब बीज उत्पादन से बढ़ेगा मुनाफा, सरकार देगी सब्सिडी

Seed Production Programme: फसल का उत्पादन करके तो सभी किसान कमाई करते हैं, लेकिन बीज का उत्पादन कर किसान अपनी कमाई और बढ़ा सकते हैं. बिहार के किसान बिहार राज्य बीज निगम के बीज प्रोडक्शन प्रोग्राम से जुड़कर आर्थिक रूप से और भी समृद्ध हो सकते हैं. बीज प्रोडक्शन प्रोग्राम (Seed Production Programme) से जुड़ने के लिए किसानों को ऑनलाइन बिहार राज्य बीज निगम की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद किसानों को बिहार राज्य बीज निगम के क्षेत्रीय कार्यालय कुदरा (कैमूर), शेरघाटी (गया), हाजीपुर (वैशाली), बेगूसराय और भागलपुर के कार्यालय के प्रबंधक से संपर्क कर आधार बीज लेना होगा.

बीज उत्पादक बनने के लिए किसानों को आधार बीज दिया जाएगा. गेहूं के बीज के साथ-साथ किसान अरहर, मडुआ, बाजरा, ज्वार, कोदो, चीना और सांवा का बीज उत्पादक बन सकते हैं. बता दें कि 2833 किसान बीज बिहार राज्य बीज निगम के बीज प्रोडक्शन प्रोग्राम से जुड़कर बीज का उत्पादन कर रहे हैं. मोटे अनाज के बीज उत्पादन पर किसानों को 3,000 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान भी दिया जा रहा है. 

Leave Your Comment

Click to reload image