नए साल से महंगी हो जाएगी Mercedes की गाड़ियां, कंपनी ने किया कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान, इतना पड़ेगा जेब पर असर
Mercedes Price Hike: नए साल से मर्सिडीज की सवारी महंगी हो जाएगी. दरअसल, जर्मनी की लग्जरी कारमेकर मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने नए साल से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
ऑटो कंपनी ने कहा कि वह 1 जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है.मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz) ने बयान में कहा कि भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमतें जीएलसी (GLC) के लिए 2 लाख रुपये और मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लग्जरी लिमोसिन (Maybach S 680 luxury limousine) के लिए 9 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएंगी.