देश-विदेश

भारत की फटकार के बाद कनाडा लाइन पर, पीएम मोदी, जयशंकर और डोभाल को बदनाम करने वाली रिपोर्ट की खारिज, अमित शाह पर चुप्पी

ओट्टावा: कनाडाई मीडिया में भारत को बदनाम करने वाली रिपोर्ट पर नई दिल्ली की फटकार के बाद कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार लाइन पर आ गई हैकनाडा सरकार ने बयान जारी कर उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें कनाडा में (निज्जर हत्याकांड) आपराधिक गतिविधि के मामले में पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम लिया गया था। हालांकि, कनाडा ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह को लेकर चुप्पी साध रखी है। अमेरिकी मीडिया ने कनाडाई मंत्री के हवाले से अमित शाह के बारे में रिपोर्ट की थी।

कनाडा के प्रिवी काउंसिल ऑफिस प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार के हस्ताक्षर वाला बयान जारी कर कहा है कि कनाडा सरकार पीएम मोदी, जयशंकर और अजीत डोभाल को कनाडा में किसी भी आपराधिक गतिविधि के पीछे नहीं मानती है। कनाडा सरकार ने रिपोर्ट को 'अटकलबाजी और गलत' बताते हुए कहा है कि उसे ऐसे किसी सबूत की जानकारी नहीं है कि मोदी को ऐसी किसी गंभीर आपराधिक गतिविधि की जानकारी थी।

कनाडा ने बयान में क्या कहा?

भारत ने कहा है बदनाम करने वाला अभियान

इसके पहले भारत ने भारत ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में कनाडाई मीडिया में आई खबरों को 'बदनाम करने वाला अभियान' करार दिया था। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ऐसे अभियान से दोनों देशों के रिश्तों में और तल्खी आएगी और इस तरह के 'हास्यास्पद' आरोपों को सिरे से खारिज कर देना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा कि हम आम तौर पर मीडिया रिपोर्ट्स पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हालांकि, एक कनाडाई सरकारी स्रोत द्वारा कथित तौर पर एक अखबार को दिए गए ऐसे हास्यास्पद बयानों को उसी अवमानना के साथ खारिज किया जाना चाहिए जिसके वह हकदार हैं। इस तरह के बदनाम करने वाले अभियान हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं।

कनाडा की प्रिवी काउंसिल की ओर से जारी बयान में कहा गया, '14 अक्टूबर को, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और निरंतर खतरे के कारण, RCMP और अधिकारियों ने भारत सरकार के एजेंटों द्वारा कनाडा में गंभीर आपराधिक गतिविधि के सार्वजनिक आरोप लगाने का असाधारण कदम उठाया। कनाडा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी, मंत्री जयशंकर या एनएसए डोभाल को कनाडा के भीतर गंभीर आपराधिक गतिविधि से जोड़ने के सबूत नहीं बताए हैं, न ही उसे इसकी जानकारी है।'

Leave Your Comment

Click to reload image