Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में बीजेपी की आंधी, झारखंड में जेएमएम का जलवा
नई दिल्ली: महाराष्ट्र हो या झारखंड, इस बार मतदाताओं ने कहीं उलझन नहीं दिखाई और लगता है कि भारी बहुमत की सरकार बनाने का फैसला दे दिया है। इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों खेमों के लिए खुशखबरी आई है। महाराष्ट्र में बीजेपी के पक्ष में आंधी चल रही है तो झारखंड में जेएमएम के समर्थन में। रुझान बता रहे हैं कि दोनों ही प्रदेशों में बड़ी बहुमत की सरकारें बनेंगी। महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों प्रदेशों के मतदाताओं ने अपनी-अपनी सरकार के कामों को सराहा है और दोबारा सत्ता में बुला लिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी-कैसी हवा चल रही है, बड़े अपडेट्स देते रहेंगे...
10.48 - महाराष्ट्र के रुझानों में बीजेपी 125 सीटों के साथ बाकी सभी पार्टियों से बहुत आगे निकल गई है। उसके बाद शिवसेना ने 56 और एनसीपी ने 35 सीटों के साथ बीजेपी का खूब साथ दिया है। उधर, विपक्षी खेमे में सभी पार्टियों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। शुरुआती रुझानों में 21 सीटों पर बढ़त बनाकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है जबकि 17 सीटों के साथ शिवसेना (यूबीटी) और सिर्फ 13 सीटों के साथ एनसीपी (एसपी) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
10.05 - महाराष्ट्र ने बीजेपी ने रुझानों में अकेले दम पर शतक लगा दिया है। गठबंधन के साथी शिवसेना ने भी अर्धशतक का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, एक और गठबंधन दल एनसीपी को 33 सीटों पर बढ़त मिली है। विपक्षी खेमे में मातम का माहौल है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी) के 19, कांग्रेस के 17 जबकि एनसीपी (एसपी) के 11 प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे हैं।
9.53 - महाराष्ट्र के रुझानों में बीजेपी नीत एनडीए को बहुमत हासिल हो चुका है। 288 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 163 सीटों पर बढ़त मिल गई है। वहीं, एमवीए की पार्टियों मे शिवसेना (यूबीटी) को 18, कांग्रेस को 18 और एनसीपी (एसपी) को 15 सीटों पर बढ़त हासिल है।

9.21 - महाराष्ट्र में अब तक आए 65 सीटों के रुझानों में एनडीए को बड़ी बढ़त हासिल है। यहां बीजेपी 20, शिवसेना 14 जबकि एनसीपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, विपक्षी गठबंधन से एनसीपी एसपी 7 जबकि कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) 4-4 सीटों पर आगे है।
20 नवंबर को हुआ था मतदान
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया 20 नवंबर को संपन्न हुई थी। चुनाव आयोग की तरफ से पूर्वनिर्धारित तारीख के मुताबिक, आज 23 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे भी आ जाएंगे। महाराष्ट्र में सभी 288 जबकि झारखंड की सभी 81 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 20 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल रिजल्ट्स में महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों ही राज्यों में बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग यानी एनडीए) को कांग्रेस नीत गठबंधन I.N.D.I.A पर बढ़त दिखाई गई है। कुछ सर्वेक्षणों में दोनों राज्यों में उलटे अनुमान जताए गए जिनमें इंडि गठबंधन को राजग पर बढ़त दिखाई गई।