ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से हटाया बच्चन सरनेम? तलाक की अफवाहों के बीच जानिए वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से 'बच्चन' सरनेम हटा दिया है। पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें आ रही हैं। तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इन पर अमिताभ ने पिछले दिनों अपने एक ब्लॉग पोस्ट में खंडन कर दिया था। पर अब जब ऐश्वर्या दुबई में ग्लोबल वुमन्स फोरम के इवेंट में शामिल हुईं, तो फिर से तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं। लेकिन क्या वाकई ऐश्वर्या ने अपने नाम से 'बच्चन' सरनेम हटा दिया है? आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल खबर का सच क्या है।
Aishwarya Rai दुबई में जिस इवेंट में शामिल हुईं, उसके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में जैसे ही ऐश्वर्या राय स्टेज पर पहुंचीं, तो स्क्रीन पर नाम फ्लैश हुआ- Aishwarya Rai
अभिषेक बच्चन से तलाक की चर्चाएं तेज
इसी वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई कि ऐश्वर्या ने बच्चन सरनेम हटा दिया है। साथ ही तलाक की अटकलें भी तेज हो गईं। इसी बीच ऐश्वर्या अब मुंबई वापस लौट आई हैं। 28 नवंबर को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।