देश-विदेश

लेबनान में युद्ध विराम से ठीक पहले इजरायल ने किया हिजबुल्लाह का बड़ा नुकसान, मिसाइल प्रोडक्शन सेंटर तबाह

तेल अवीव: इजरायली आर्मी (IDF) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के लिए बेद अहम मिसाइल प्रोडक्शन सेंटर पर बमबारी करते हुए उसे तबाह कर दिया है। आईडीएफ का दावा है कि उसने युद्ध विराम शुरू होने से ठीक पहले लेबनान में इस हमले को अंजाम दिया गया। आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगरी ने बताया कि यह मिसाइल सेंटर बेका घाटी में था, हिजल्लाह ने इसे सीरिया की सीमा के पास एक भूमिगत परिसर में बनाया था। आईडीएफ ने इस सेंटर को हिजबुल्लाह के लिए सीरिया से हथियार तस्करी का मुख्य केंद्र कहा है। इस केंद्र के आसपास के इलाकों पर भी आईडीएफ ने हमला किया। इन हमलों में हिजबुल्लाह के रदवान दस्ते का एक प्रमुख परिसर भी तबाह हुआ है।

इजरायली अखबार वायनेट के मुताबिक, आईडीएफ ने कहा कि पिछले एक दशक में ईरान के समर्थन से लेबनान में हिजबुल्लाह की हथियार बनाने की क्षमता बढ़ाने की कोशिश की है। इस कोशिश में हिजबुल्लाह ने लेबनान में कई उत्पादन केंद्र स्थापित किए । मंगलवार को जिस केंद्र पर हमला किया गया, वह भी ईरान के समर्थन से बनाया गया था। इजरायली सेना ने दावा किया कि ईरानी ऑपरेटिव हिजबुल्लाह को साथ केंद्र के निर्माण और संचालन में मदद करते थे। 

लेबनान में हुआ है युद्ध विराम

लेबनान में करीब दो महीने के बाद हिजबुल्लाह और इजरायल में युद्ध विराम लागू हुआ है। अमेरिका की मध्यस्थता से ये समझौता हुआ है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया है कि बुधवार सुबह 4 बजे युद्धविराम लागू होने के बाद दक्षिणी लेबनान, बेरूत के दक्षिणी इलाकों और बेका के निवासियों ने अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि इलाके के ज्यादातर घर अब मलबे में तब्दील हो चुके हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image