नए साल में मिलेगा तोहफा… झारसुगुड़ा से मिलेगी हैदराबाद, रायपुर और लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट
2024-12-13 12:26:56
1 जनवरी से झारसुगुड़ा से हैदराबाद के लिए दैनिक उड़ानें शुरू होंगी, और 1 फरवरी 2025 से रायपुर (RPR), हैदराबाद (HYD) और लखनऊ (LKO) तक की सीधी कनेक्टिविटी के साथ इसे और विस्तारित किया जाएगा.
झारसुगुड़ा. ओडिशा के लोगों के लिए अच्छी खबर है. खबर ये है कि अब झारसुगुड़ा से भी रायपुर, हैदराबाद और लखनऊ के लिए फ्लाइट मिलने वाली है. 1 जनवरी से झारसुगुड़ा से हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू होंगी और 1 फरवरी 2025 से इसे रायपुर, हैदराबाद और लखनऊ के लिए शुरू की जाएगी. ये सेवाएं स्टार एयरलाइंस की होगी. (Jharsuguda to Lucknow Flights)
झारसुगुड़ा, जिसे “ओडिशा का पावरहाउस” कहा जाता है, एक औद्योगिक केंद्र है जो अपनी विविध जनसांख्यिकी, संस्कृति और भाषाओं के लिए प्रसिद्ध है. यह कनेक्टिविटी हैदराबाद, लखनऊ और रायपुर के बीच पर्यटन और आर्थिक संबंधों को काफी हद तक बढ़ावा देगी. अपनी समृद्ध विविधता के कारण, झारसुगुड़ा को अक्सर “लिटिल इंडिया” भी कहा जाता है और यह कई पर्यटक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत स्थलों और औद्योगिक केंद्रों का घर है. (Jharsuguda to Raipur Flights)
बता दें कि वर्तमान में, एयरलाइन के पास 9 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 4 एम्ब्रेयर E175s और 5 एम्ब्रेयर E145s शामिल हैं, जो भविष्य की वृद्धि और संपर्क के लिए इसे बेहतर स्थिति में रखता है.