देश-विदेश

सपा विधायक पल्लवी पटेल का भाजपा पर करारा हमला; कहा- सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए करती है हिंदू-मुस्लिम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में दूसरे दिन भी विधायक पल्लवी पटेल को बोलने का मौका नहीं मिला, इसको लेकर पल्लवी ने कहा कि भाजपा और विधानसभा अध्यक्ष का असली चेहरा सामने आ गया. पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया और कहा, सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सिर्फ हिंदू-मुस्लिम विवदों में घसीटने का काम करती है.

हिंदू-मुस्लिम विवादों में घसीटने का काम

पल्लवी पटेल ने मंगलवार को विधानसभा में पॉलीटेक्निक संस्थानों के विभागाध्यक्षों को पदोन्नति में अनियमितता के मुद्दे पर चर्चा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इस पर बोलने का मौका नहीं मिला. इससे वह नाराज हो गईं और उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सिर्फ हिंदू-मुस्लिम विवादों में घसीटने का काम करती है.

अंधेर नगरी, चौपट राजा

विधानसभा से बाहर आकर पल्लवी पटेल ने पत्रकारों से कहा, “भाजपा के लोग पिछली सरकार के घोटालों पर तो बात करते हैं, लेकिन अपनी सरकार के घोटालों पर चुप रहते हैं.” उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर भी आरोप लगाया कि वे भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. पल्लवी पटेल ने कहा, “मौजूदा समय में अंधेर नगरी, चौपट राजा वाला हाल है”. बड़ी चालाकी से नियमों का हवाला देते हुए मुझे मेरी बात कहने से रोका जा रहा है. आगे मैं जो भी करूंगी उसकी जानकारी आप सभी को मिलेगी.

भाजपा का असली चेहरा आया सामने

पल्लवी पटेल ने कहा, मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री ने धरना समाप्त करने के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष दोनों ने मुकर कर उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया. इससे भाजपा और विधानसभा अध्यक्ष का असली चेहरा सामने आ गया है.

पिछड़ों के हक के लिए आवाज उठाना

 

इसके बाद विधायक पल्लवी पटेल ने यह भी कहा कि उनका इस मुद्दे को उठाने का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था, बल्कि वह केवल बड़े घोटालों को उजागर करना और पिछड़ों के हक के लिए आवाज उठाना चाहती थीं. उन्होंने कहा, वह इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगी और जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगी.

Leave Your Comment

Click to reload image