देश-विदेश

माता वैष्णो देवी मार्ग में लगी आग, चार दुकानें क्षतिग्रस्त

चंडीगढ़। माता वैष्णो देवी भवन से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पता चला है कि देवी यात्रा मार्ग पर चरण पादुका के पास संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई । इस आगजनी में 3 से 4 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आग कैसे लगी है अभी इसका पता नहीं चला है।

आगजनी की जानकारी मिलते ही लोगों में भय हो गया सभी डर गए कि आखिर यह आग कैसे लगी है और क्या हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और श्राइन बोर्ड की दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

कटरा में बंद का ऐलान
 
कटरा में आज बंद का ऐलान था। वहां पर के व्यवसाय रोपवे परियोजना से बेहद नाराज है। सभी को यह लग रहा है कि इस परियोजना के शुरू होने के बाद घोड़े, पालकी, खच्चर से लोग ऊपर चढ़ाई करना कम कर देंगे इससे उनकी आमदनी में असर होगा यही कारण है कि व्यवसाई इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image