देश-विदेश

‘साहब मेरी पत्नी को खोज दीजिए’! बेटी की होने वाली थी शादी, उससे पहले आशिक के साथ नौ दो ग्यारह हुई 45 साल की मां, अब…

उरई. कहते हैं न प्यार की न कोई उम्र होती और न ही कोई सीमा. प्यार किसी से भी और कभी भी हो सकता है. ये मामला भी कुछ ऐसा ही है. जहां एक लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन उसकी शादी से पहले उसकी मां अपने आशिक के साथ फरार हो गई. अब महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बीवी को खोजने की मांग की है.

बता दें कि पूरा मामला उरई के कोतवाली पुलिस स्टेशन का है. जहां एक युवक अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगा हुआ था. उसी बीच उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ फरार हो गई. महिला घर से ढाई लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकद भी ले गई. जिसकी शिकायत पुलिस से करते हुए पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए गहने बनवाया था. पत्नी के भाग जाने के बाद बेटी की शादी नहीं हो पा रही है.
 
पीड़ित का आऱोप है कि पत्नी को मोहल्ले का ही युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. पीड़ित पति ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनकी पत्नी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave Your Comment

Click to reload image