देश-विदेश

न्यायमूर्ति लोकुर बने संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक न्याय परिषद के अध्यक्ष

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेरेस ने न्यायमूर्ति लोकुर को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 12 नवम्बर 2028 तक रहेगा।

परिषद के अन्य सदस्य सुश्री कारमेन अर्टिगास (उरुग्वे), कर्मचारियों द्वारा नामित प्रतिष्ठित बाहरी न्यायविद् सुश्री रोज़ालिक बाल्किन (ऑस्ट्रेलिया), प्रबंधन द्वारा नामित प्रतिष्ठित बाहरी न्यायविद श्री स्टीफ़न ब्रेज़िना (ऑस्ट्रिया), स्टाफ प्रतिनिधि श्री जे पॉज़ेनेल (संयुक्त राज्य अमेरिका) हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image