नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम मची हुई है। कलकत्ता, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली और मुंबई से लखनऊ तक क्रिसमस की सजावट देखते ही बनती है। देश के अलग-अलग शहरों से क्रिसमस के मौके पर चर्च में हो रही प्रार्थना की तस्वीरें वीडियो सामने आ रहे हैं।
सिलीगुड़ी के चर्च में महिलाएं कर रहीं प्रार्थना
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लेडी क्वीन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।
केरल के कोच्चि में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट फ्रांसिस असीसी कैथेड्रल चर्च में कैरोल गाया गया।
पश्चिम बंगाल में क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता की पार्क स्ट्रीट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर चर्च को रोशनी से जगमग किया गया।
केरल के त्रिशूर में क्रिसमस के अवसर पर अवर लेडी ऑफ लूर्डेस मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया।
इंदौर के रेड चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेशन प्रभु यीशु का जन्मोत्सव केरोल गाकर धूम धाम से मनाया गया।
इंदौर में करोल गाकर धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।