मंदिर में 30 मिनट तक सलाखों के बीच फंसा रहा मासूम का सिर, भक्तों ने इस तरह निकाला बाहर
नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बोडुप्पल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल के बच्चा का सिर मंदिर में सलाखों के बीच फंस गया, जब वह यादगिरिगुट्टा तीर्थयात्रा पर था। फिर कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का सिर सलाखों के बीच से निकाला गया। लेकिन जब तक उसका सिर सलाखों के बीच से नहीं निकला, तब तक बेचैनी बनी रही।
सलाखों के बीच फंसे बच्चे के सिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे का नाम दयाकर बताया जा रहा है, दयाकर और उनके माता-पिता मंदिर में एंट्री करने के लिए कतार में खड़े थे। इस दौरान खेलते-खेलते बच्चे का सिर अचानक सलाखों के बीच में फंस गया।
बच्चे के शोर से घबराए माता-पिता
इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे उनके माता-पिता और अन्य भक्त घबरा गये। उन्होंने मंदिर के अन्य कर्मचारियों को सतर्क कर दिया। लगभग 30 मिनट बाद, आसपास मौजूद भक्तों ने बच्चे को धीरे-धीरे उसका सिर छुड़ाने में मदद की और सभी ने राहत की सांस ली।
हैदराबाद के चूड़ी शोरूम में हुआ था हादसा
इससे पहले हैदराबाद में चूड़ी शोरूम पर काम करने वाले शहर के युवक ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया था । पहले उन्होंने पत्नी और छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद पंखे से लटक कर जाने दे दी।
घर से भागे बड़े बेटे की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो तीनों शव मिले। घटना के पीछे पत्नी पर शक बताया गया है। परिवार वाले हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। छह दिन पूर्व वह पत्नी और दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया था। जानकारी होने पर आसपास के लोगों, परिचितों और रिश्तेदार उसके घर पर पहुंच गए।