देश-विदेश

शिक्षक ने किया सुसाइड

कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में 25 वर्षीय विवेक शर्मा ने अपने कमरे पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिस कारण उनकी मौत हो गई। जब विवेक ने घरवालों का फोन नहीं उठाया तो उनके परिचित रात दस बजे रूम पर विवेक को देखने पहुंचे थे। परिचितों ने विवेक को रूम में बेहोश पाया और फिर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विवेक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया कि कीटनाशक का सेवन करने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। विवेक के पिता राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image