देश-विदेश

ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की मौत

झारखंड। सिमडेगा में रविवार को एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज शाम केरसई पुलिस थानाक्षेत्र के करंगागुड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केरसई पुलिस थाने के प्रभारी रामनाथ राम ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहिया वाहन पर चार लोग सवार थे। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर मिली। मृतकों की पहचान अभिषेक तिग्गा, आशीष लाकड़ा और विक्रम बिलुंग के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20-25 वर्ष थी।

Leave Your Comment

Click to reload image