महाकुंभ मेले में सेवादार बनीं सुधा मूर्ति, ISKCON कैम्प में भक्तों को बांटा महाप्रसाद
प्रयागराज। महाकुंभ में पहुंची सुधा मूर्ति ने बुधवार को इस्कॉन शिविर में महाप्रसाद का वितरण किया। उन्हें सेवादार की भूमिका में देखा गया। वह हरे रंग की साड़ी और कंधे पर काला बैग धारण किए हुए दिखाई दीं। सुधा मूर्ति ने भोजन काउंटर पर खड़ी होकर महाकुंभ में आने वाले भक्तों को महाप्रसाद के रूप में रोटियां बांटीं।
बता दें कि मंगलवार को इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी। स्नान के बाद सुधा मूर्ति ने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किए थे। वह दिन भर स्नान, दर्शन और पूजन में लीन रहीं।