देश-विदेश

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वाईपीओ वैश्विक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 28 जनवरी को अपने कार्यालय में वाईपीओ वैश्विक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी हीरो मोटर्स कंपनी ने की थी और इसमें इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, कोस्टा रिका और भारत के सदस्य शामिल थे।

श्री रिजिजू ने कहा कि चर्चाएं नवाचार, सहयोग तथा प्रगति के लिए साझा दृष्टिकोण पर केंद्रित रहीं।

 
 

'एक्स' पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने वाईपीओ वैश्विक प्रतिनिधिमंडल को भारत की सार्थक और यादगार यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भारत के नए भव्य संसद भवन से बहुत प्रभावित हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image