देश-विदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी

बालाघाट। नगरपालिका परिषद बालाघाट के तत्वावधान में 7 फरवरी को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला के पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं से इस पुनीत कार्य में अपना बढ़-चढ़कर योगदान आग्रह किया गया।

ताकि अपनी बहन-बेटी, भाई के परिणय बंधन में एक परिवार की भांति सहयोग दे सकें। साथ आगामी 11 फरवरी को पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती को समर्पण भाव से जिला, मंडल और बूथ स्तर तक मनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, मोनू पांडे, जिला महामंत्री मौसम बिसेन, सुरेंद्र गुड्डा मरकाम, डां नरेंद्र भैरम,  कुणाल एलकर, रूपेश वैध, सुरेंद्र साकरे, सुधीर चौधरी, जितेंद्र चौधरी, हेमेन्द्र क्षीरसागर, अनुराग चतुरमोहता,  जैनेंद्र कटरे, सुमित यादव, विशाल मंगलानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनसरोकार भाजपा का ध्येय: रामकिशोर  कावरे 

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर  कावरे ने कहा, सत्ता और संगठन में समन्वय भाजपा की मूल पहचान है। इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए सामाजिक उत्थान, कल्याण, विकास और मूलभूत सुविधाए आमजन तक पहुंच सकें, येही हमारा मूल-भाव है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता, जनता-जनार्दन और सरकारी अमले के साथ तालमेल बनाकर जनसरोकार के कार्य में भाजपा कार्यकर्ता मुस्तैदी से हर संभव खड़े रहेंगे। ऐसा भाजपा का ध्येय है। फलीभूत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं हरेक व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके।

बेहतर सुविधा मुहैया: जिलाध्यक्ष कावरे 

आगे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने बताया कि, आधुनिक नव तकनीकी को दृष्टिगत रखते हुए संगठन गतिविधियों और आमजन, कार्यकताओं तक सुलभ पहुंच हो इसके लिए भाजपा कार्यालय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी से युक्त कार्य के लिए भाजपा कार्यालय को अब हाईटेक बनाएं जाने का काम जारी है। श्री कावरे कहा, भाजपा कार्यालय में बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया हो मद्देनजर लगभग 6 माह की अवधि में भाजपा कार्यालय का कायाकल्प देखने को मिलेगा। जो जिलेवासियों, कार्यकर्ताओं के लिए लाभकारी होगा। जिससे सत्ता और संगठन में और तेजी से बेहतर तालमेल सामने आएंगा।

Leave Your Comment

Click to reload image