खेल

कंन्फ्यूज थे मुशीर खान, भाई सरफराज ने फूंकी जानऔर फिर गेंदबाजों का बन गए काल, शतकवीर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। इस समय खेली जा रही दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान ने इंडिया-बी की तरफ से खेलते हुए शतक जमा दिया। इस शतक के बाद मुशीर की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने जिस अंदाज में रन बनाए उससे उनका आत्मविश्वास झलक रहा था। लेकिन ये कॉन्फिडेंस बीच मैच में डगमगा रहा था और तब मुशीर के भाई सरफराज के शब्दों ने उनमें जान फूंक दी।

सरफराज ने इंडिया-ए के खिलाफ खेलते हुए पहले दिन नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर इंडिया-बी ने दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 206 रनों के साथ किया। दिन का खेल खत्म होने के बाद मुशीर ने बताया कि उनके भाई ने जो उनसे कहा, उससे उन्हें काफी मदद मिली। 

Leave Your Comment

Click to reload image