खेल

Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत की 2 साल बाद होगी टेस्‍ट में वापसी! बांग्‍लादेश सीरीज से पहला दिखाया धांसू ट्रेलर

 नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले भारत के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया ए के खिलाफ दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 129.79 की स्‍ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए।अपनी इस पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 2 छक्‍के लगाए। तनुश कोटियन ने पंत को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उनकी टेस्‍ट में वापसी की राह आसान हो गई है। ऋषभ पंत ने करीब 2 साल से टेस्‍ट क्रिकेट नहीं खेला है। 

Leave Your Comment

Click to reload image