रोजगार
बच्चों की सेहत बनाने को लेकर कड़ा नियम, सप्ताह में तीन घंटे ही खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम
घर में बैठे-बैठे ऑनलाइन गेम खेलने की लत से बच्चों की सेहत न खराब हो, इसके लिए चीन ने गाइडलाइंस तय कर दी हैं। अब देश में बच्चे एक सप्ताह में तीन घंटे ही ऑनलाइन गेम्स खेल सकेंगे। यह नियम 18 साल से कम आयु वालों के लिए बनाया गया है। सरकार का कहना है कि बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत को सही रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन गेम्स कंपनियां अब बच्चों को सिर्फ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही एक-एक घंटे के लिए ऑनलाइन गेम की सुविधा दे सकेंगे।
देश में टेक्नोलॉजी कंपनियों पर चीन सरकार की ओर से सख्ती के बीच यह कदम उठाया गया है। हाल ही में देश की दिग्गज टेक कंपनी टेंसेंट ने सरकार की ओर से लागू किए गए नियमों को अपनाया है। हाल ही में सरकार की ओर से ऑनलाइन गेम्स को लेकर कहा गया था कि यह अफीम की तरह है। उसके बाद से ही ऑनलाइन गेम्स कंपनियों पर सख्ती शुरू कर दी गई है।
ओलंपिक गेम्स में दूसरे नंबर पर रहने वाले चीन का यह कदम भले ही कड़ा हो, लेकिन बच्चों की शिक्षा और सेहत के लिहाज से अहम है। फिजिकल गेम्स से दूर होकर ऑनलाइन गेम्स में बिजी रहने के चलते बच्चों की सेहत पर असर पड़ने को लेकर असर चिंताएं जाती रही हैं। ऐसे में चीन सरकार का यह कदम वाजिब मालूम पड़ता है। बता दें कि चीन बच्चों के जन्म से लेकर अन्य तमाम मसलों पर कड़े नियमों के लिए चर्चित रहा है।
बिजली विभाग ने किसानों को सिंचाई के लिए दिए घरेलू कनेक्शन, अब भेज रहे मनमाना बिजली बिल
ग्वालियर: बता दें कि ग्वालियर जिले के गिरवाई, अजयपुर, वीरपुर सहित महेशपुरा, बेलदारपुरा के करीब 500 से ज्यादा किसानों पर बिजली विभाग मनमानी कर रहा है। किसानों को सिचाई के लिए फिक्स चार्ज पर पम्प कनेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन किसानों को घरेलू बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। इस कारण क्षेत्र के किसानों के ऊपर भारी भरकम बिजली बिल आ रही है। इसको लेकर किसान सभा के कार्यकर्ता और सीपीएम के नेताओं ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले का घेराव किया। जमकर नारेबाजी की। किसान और कार्यकर्ता मंत्री के बंगले के बाहर धरने पर बैठ रहे।
Business idea! गोबर की टाइल्स बनाने का व्यवसाय, मिलेगा बेहतर मुनाफा!
बिजनेस करने की सोच रहें है तो आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसे दो कम निवेश और ज्यादा मुनाफे वाले व्यवसायों के बारे में बतायेंगे, जो आपको मालामाल कर सकते हैं। बस आपको थोड़ी मार्किट नॉलेज होनी चाहिए। तो आइये जानते हैं इन गाँव के बिजनेस (Rural Business Idea) के बारे में विस्तार से।
इस बिजनेस में आपको लोगों के अनुसार टाइल्स का निर्माण करना होगा। सभी जानते हैं कि आजकल नए-नए तरीकों से लोग अपने घर बनवाते हैं, जिनमें कई तरह की टाइल्स का उपयोग किया जाता है। आपको भी गोबर से बनी टाइल्स बनाकर उपलब्ध करानी होंगी। यह बिजनेस आपको काफी अच्छा मुनाफ़ा दे सकता है, क्योंकि गर्मियों में गोबर की टाइल्स लगाने से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। इसके जरिए शहरों में गांव जैसे कच्चे मिट्टी के घरों का आनंद उठा सकते हैं। यह टाइल्स घर की हवा को शुद्ध करती हैं, साथ ही यह प्रदूषण से मुक्त होती हैं। बता दें कि एक वर्ग फुट एरिया में इसकी लागत 15 से 20 रुपए आती है। ऐसे में अगर आप खुद का बिजनेस करने की सोच रहें हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा व्यवसाय साबित हो सकता है जोकि भविष्य में देश से लेकर विदेशों में भी अपनी धूम मचाएगा।
इस बिजनेस में भारतीय नस्ल की गायों के गोबर का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले गोबर को तकरीबन 2 दिन तक सुखाया जाता है। इसके बाद मशीन के जरिए चूरा बनाया जाता है। जब गोबर का चूरा तैयार हो जाए, तो इसमें खास किस्म की जड़ी बूटियां मिलाई जाती हैं। इसके लिए चंदन पाउडर, कमल के पत्ते, नील गिरी के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह शुद्धता और ठंडक प्रदान करती हैं। इसी तरह जो जड़ी बूटियां ठंडक समेत अन्य राहत देती हैं, उन्हें मिला सकते हैं। इनका पेस्ट तैयार किया जाता है, जिसको अलग-अलग सांचे में रखकर उनका ब्रिक्स तैयार किया जाता है। इसके बाद ऑर्डर के हिसाब से टाइल्स बनाई जाती हैं।
गोबर की टाइल्स बनाने का व्यवसाय को शुरू करने में कुल लागत
गोबर की टाइल्स बनाने के लिए आपको जगह और टाइल बनाने वाली मशीन की जरूरत होगी। जिसमें आपको शुरू में आपको 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की लागत आयेगी। इस मशीन की अधिक जानकारी पाने के लिए आप इस लिंक https://bit.ly/3ia6qtN पर विजिट कर सकते हैं।
गोबर की टाइल्स बनाने के लिए कच्ची सामग्री (Raw material for making cow dung tiles)
गोबर का चूरा
चंदन पाउडर
कमल के पत्ते
नील गिरी के पत्ते
"रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प: रोजगार के अवसर और लोन मेला का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक"
रायपुर: जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, जिसका लिंक raipurrozgarsangi.com/ है।
"राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, आईटीआई के उत्तीर्ण छात्रों के लिए अवसर"
राजनांदगांव : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 17 अगस्त 2023 को प्रात: 9 बजे से सुजुकी मोटर्स गुजरात हनसलपुर प्लांट (बेचराजी) द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस संबंध में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव के प्राचार्य ने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में फीटर, डीजर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मसिनिस्ट, वेलडर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जेनेरल में 2018 से 2023 के बीच आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष 11 माह आयु वर्ग के केवल पुरूष अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ शामिल हो सकते है।
बेमेतरा :"राजीव युवा उत्थान योजना: दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित"
"धमतरी: हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, अनुसूचित जाति और जनजाति युवाओं को मुक्त प्रशिक्षण का अवसर"
धमतरी:आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवक/ युवतियों को हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके लिए इच्छुक युवा 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया है कि प्रशिक्षण के तहत कुल 100 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी/व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण देने वाली संस्था द्वारा प्लेसमेंट की प्रक्रिया से प्रशिक्षण से संबंधित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
हौसले और जज्बे से भविष्य संवार रहीं हैं गांव की महिलाएं
हौसले और जज्बे से भविष्य संवार रहीं हैं गांव की महिलाएं
"जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ई जिला प्रबंधक के पद के लिए भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर है"
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ई जिला प्रबंधक एक मुश्त मानदेय पद की भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन (ईमेल - degsmmac@gmail.com) के माध्यम से 15 सितंबर तक 15 शाम 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। विलंब से तथा ऑनलाइन के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन का प्रारूप इस प्रकार है, ई जिला प्रबंधक एक मुश्त मानदेय रिक्त पद के लिए 30 हजार रुपिया मानदेय दिया जाएगा।
इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसके लिए निर्धारित योग्यता बी ई/बी टेक्नोलॉजी, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, एमसीए/एमएससी निर्धारित है। साथ ही अंग्रेजी विषय का ज्ञान एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान एवं 3 वर्ष का ई गवर्नेंस के क्षेत्र में काम करने का अनुभव निर्धारित किया गया है विज्ञापन के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट -mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in अथवा जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
"जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगरमहरी, बलरामपुर में पीजीटी-कम्प्यूटर और टीजीटी-गुजराती पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन: 13 सितंबर 2023 को"
रायपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय टांगरमहरी, बलरामपुर के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए आवासीय विद्यालय हेतु पीजीटी-कम्प्यूटर विज्ञान एवं टीजीटी-गुजराती(02 पद) हेतु 13 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है।
इच्छुक योग्य उम्मीद्वार अपने दस्तावेजों की मूल प्रति एवं 01 सेट छायाप्रति के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय टांगरमहरी, बलरामपुर में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु विद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन एवं कार्य समय के दौरान प्राचार्य कार्यालय के फोन नम्बर 07978149393 में सम्पर्क कर सकते हैं।
विभिन्न कार्यालयों और वन मंडलों में वनरक्षक के 1484 पद के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून
छत्तीसगढ़ राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन विभिन्न कार्यालयों और वन मंडलों में वनरक्षक के 1484 पद, भारी वाहन चालक, ट्रक चालक, ट्रेक्टर चालक के 77 पद और हल्का वाहन चालक के 67 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती शुरू की है।
इन सभी पदों की भर्ती में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवायी एवं पात्र अभ्यर्थियों से 11 जून 2023 के रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू सीजीफॉरेस्ट डॉट कॉम पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसी वेबसाइट में विस्तृत विज्ञापन, रिक्त पदों की जानकारी, भर्ती प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी उपलब्ध है।
एम्स भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 775 पदों निकाली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर ने बंपर भर्ती निकाली है. एम्स भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 775 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन केल ऑनलाइन माध्यम में करना होगा. हालांकि अभी तक ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिवेट नहीं किया गया है, ना ही आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी प्रकाशित की गई है
एम्स भुवनेश्वर की भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की है. शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा से लेकर इंजीनियरिंग, मास्टर और डिप्लोमा का होना जरूरी है. वहीं उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए.
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (CPT) टेस्ट देना होगा, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी है. बता दें कि स्किल टेस्ट/सीपीटी क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं
इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एम्स भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsshubaneswar.nic.in पर जाना होगा
"जांजगीर चांपा में संविदा भर्ती: कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय भृत्य के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित"
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा में कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिष्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट) और कार्यालय भृत्य (मुंशी-अटेन्डेट) की संविदा भर्ती हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) 495668 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कोरियर से अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित हैं। वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/जांजगीर से विज्ञापन की विस्तृत जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : "जांजगीर चांपा में न्यायिक सेवाओं के लिए आवेदन, स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड 3 और कर्मचारी की संविदा भर्ती शुरू"
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा में स्टेनोग्राफर (हिंदी और अंग्रेजी), सहायक ग्रेड 3 के समकक्ष पद (सेल अमीन, सहायक प्रतिलिपिकार, आदेशिका लेखक, साक्ष्य लेखक, सहायक अभिलेखापाल) और आकस्मिकता निधि के कर्मचारी (स्वीपर, चौकीदार, वाटरमेन), वाहन चालक और कोर्ट मैनेजर के अमला में स्टेनोग्राफर, लिपिक और चपरासी की संविदा भर्ती हेतु कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) 495668 के पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कोरियर से अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाईट डिस्क्रिट्स डॉट ईकोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/जांजगीर से प्राप्त की जा सकती है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : "बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा कंपनी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जल्द होगा भर्ती"
सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं और अन्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विकासखंड में एसआईएस इंडिया कम्पनी लिमिटेड अनूपपुर के माध्यम से निशुल्क प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत बरमकेला में 10 और 11 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। भर्ती में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, दसवी बारहवी अंकसूची की फोटोकॉपी, 2 पासपोर्ट फोटो लाना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के 400 पद के लिए योग्यता 10वी, 12वी पास है। उनको प्रतिमाह वेतन 12 हजार से 18 हजार रूपए तक मिलेगा। इसी प्रकार सुरक्षा सुपरवाइजर के 400 पद के लिए योग्यता 12वी पास है। उनको प्रतिमाह वेतन 15 हजार से 20 हजार रूपए तक मिलेगा। सुरक्षा अधिकारी के 80 पद के लिए योग्यता स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) उत्तीर्ण है। उनको प्रतिमाह वेतन 17 हजार 500 से 27 हजार 500 रूपए तक मिलेगा। भर्ती में चयन किए गए युवाओं से पांच सौ रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा, जिसकी रसीद भी दी जाएगी।
जिले के बिलाईगढ़ में यह कैंप 14 और 16 अगस्त को होगा। सारंगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प 17 से 19 अगस्त तक होगा। इच्छुक सभी युवा इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।
चयनित युवाओं को पूरे छत्तीसगढ़ में सेवा के लिए अवसर दिया जाएगा। वेदांता कोरबा, एम्स रायपुर, जिंदल जैसे शासकीय और निजी उच्च कार्यालयों के साथ साथ विभिन्न जिलों के हॉस्पिटल, आरटीओ, फैक्ट्री, प्लांट, निजी स्कूल आदि में ड्यूटी लगाई जायेगी। इन सभी स्थानों में एसआईएस इंडिया कम्पनी की सेवा पूर्व से अब तक संचालित है। चयनित युवाओं को नौकरी में वेतन के साथ पीएफ आदि दी जाएगी।
एसआईएस इंडिया कंपनी के ड्यूटी के बाद वेतन के संबंध में बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर में कार्य कर रही सुरक्षा जवान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो पिछले छह माह से इस कंपनी में कार्यरत है। पीएफ काटने के बाद उनका वेतन प्रतिमाह 10 तारीख को निश्चित रूप से उनके खाते में ऑनलाइन आ जाता है।
Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, इसी माह होगी 4400 पदों पर भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी सेवा में नियुक्ति को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। राज्य सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है।
धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में लगभग 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिली है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने 11 विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्वीकृत अधियाचन वाले पदों पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।
"महासमुंद में जॉब फेयर: बेरोजगारों को रोजगार अवसर और प्रशिक्षण की सुविधा"
महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार दिलाने एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस जॉब फेयर के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए ई.डी.पी. सर्विसेस, गुरूग्राम (हरियाणा) द्वारा ट्रेनी सुपरवाइजर के 180 पदों पर, न्यूनतम 10वीं पास (50% अंको के साथ उत्तीर्ण) योग्य आवेदक, जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के मध्य हो की भर्ती की जाएगी।
चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि के प्रथम माह से ही 15,200 और 1300 कुल 16,500 रुपए बोनस एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क भोजन व्यवस्था के साथ-साथ एन.सी.व्ही.टी. (आई0टी0आई0) का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक योग्य आवेदक अपने साथ 10वीं के अंकसूची/आधार कार्ड की दो-दो प्रतियों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जावेगी।