रोजगार
पटवारी परीक्षा देने वाले अभियर्थियों के लिए बड़ी खबर तारीख में हुआ संसोधन अब इस तारीख को होगी परीक्षा...
By - Admin
"रायपुर:राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग, 9 से 16 अगस्त 2023 तक"
रायपुर: राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु व्यापम के माध्यम से आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा चुके है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से 9 अगस्त से 16 अगस्त 2023 रात्रि 11.59 बजे तक की जाएगी।
ऑनलाईन काउंसलिंग की विस्तृत प्रक्रिया एवं कटऑफ मार्क्स की जानकारी संचालनालय की वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर 09 अगस्त 2023 प्रातः से 16 अगस्त 2023 रात्रि 11.59 बजे तक उक्त वेबसाईट पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाईन काउंसलिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाईट का अवलोकन करने को कहा है।
सुकमा : "स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,वॉक-इन इंटरव्यू, 16 से 20 अगस्त तक"
सुकमा:स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोरनापाल, कुकानार, तोंगपाल, कोण्टा, छिन्दगढ़, पावारास के शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा में 16 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक प्रातः 10 बजे से तिथिवार एवं विषयवार वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
"रायगढ़: होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स के लिए वाक-इन इंटरव्यू: रायगढ़ में अवसर"
रायगढ़:स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन, रायपुर में होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स होटल मैनेजमेंट में डिग्री कोर्स-बीएससी (हॉस्पिटलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन), डिप्लोमा कोर्स-डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस तथा डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग आपरेशन का संचालन, छ.ग. शासन द्वारा किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उक्त डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक 12 अगस्त 2023 दिन शनिवार को समय प्रात: 11 बजे स्थान- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ वाक् इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु उपस्थित हो सकते है। चूंकि प्रवेश हेतु सीटों की संख्या सीमित है अत: अधिक आवेदन होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु चयन किया जाएगा। डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की अवधि पूर्ण करने हेतु आवेदकों के शिक्षण शुल्क, छात्रावास तथा मेस शुल्क जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।
बीएससी (हॉस्पिटलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन)में रिक्त संख्या-1 कोर्स की अवधि 3 वर्ष, न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन में रिक्त संख्या 1, कोर्स की अवधि 18 महीने न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस रिक्त संख्या 1 कोर्स की अवधि 18 महीने न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, तथा डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग आपरेशन में रिक्त संख्या 2 कोर्स की अवधि 18 महीने न्यूनतम योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण है।
विस्तृत जानकारी, जिले के खनन प्रभावित क्षेत्र की सूची तथा आवेदन फार्म हेतु जिले की वेबसाइट www.raigarh.gov.in एवं सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय रायगढ़ से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
"बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करे,अंतिम तिथि 24 अगस्त तक"
बलौदाबाजार:एकीकृत बाल विकास परियोजना, लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सरखोर 04 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त एक पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का स्थायी समिति द्वारा अनुमोदन पश्चात अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। अभ्यर्थी 10 अगस्त से 24 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन समय पर पंजीकृत डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अभ्यावेदन जमा कर सकते हैं।
"जांजगीर-चांपा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर"
जांजगीर-चांपा:जिले आवेदकों के लिये निजी क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 11 अगस्त को प्रात 10 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक सेफ इन्टेलिजेंट सिक्युरिटी सर्विस भिलाई द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, एवं लेबर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सिक्युरिटी गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 12वीं/स्नातक, कम्प्यूटर एवं 2 वर्ष का अनुभव है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोगरगढ (छ.ग.) के अंतर्गत रहेगा। आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैप में भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी इस कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।
"कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: सुरक्षा सेक्टर में रोजगार के अवसर"
कोरबा:जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 10 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस आर्य नगर कोहका सिरसा रोड, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 10 पद तथा लेबर के 50 पद पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु आवेदकों की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 10 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
"कोण्डागांव: महिला रोजगार मेला में 510 पदों पर भर्ती का आयोजन, संस्थानों में रोजगार के अवसर"
कोण्डागांव: संकल्प परियोजना के तहत जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार 17 अगस्त को महिला विशिष्ट रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन खुटडोबरा रोड डोंगरीपारा में स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक किया जाएगा। इस रोजगार मेला के माध्यम से गार्डियंस सिक्यूरिटी एंड फैसिलिटी हैदराबाद हेतु 50 सिक्यूरिटी गार्ड, वेदमाता ग्लोबल सर्विसेस जाजपुर हेतु 200 प्रोडक्शन हेल्पर (मोबाईल मेनुफैक्चरिंग यूनिट), कमांडो सेक्यूरिटी सर्विसेस रायपुर हेतु 20 सिक्यूरिटी गार्ड और 20 हाउसकीपिंग स्टॉफ, कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री कांेडागांव हेतु 100 ऑपरेटर/हेल्पर, विकास कंप्यूटर कोंडागांव हेतु 10 लाईफ इंश्यूरेंस एडवाईजर और 10 जनरल इंश्यूरेंस एडवाईजर व रिलायबल फर्स्ट एडकॉन अहमदाबाद के लिए 100 ट्रेनी (प्रोडक्शन) का चयन किया जाएगा।
"रायपुर: आगस्त में प्लेसमेंट कैंप और स्वरोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को रोजगार के अवसर"
रायपुर:जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट प्लेसमेंट सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से अगस्त महीने मे प्लेसमेंट कैंप और लोन मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह क्रमशः इस प्रकार है, आइटीआई सड्डू में 17 अगस्त को हॉस्पिटेलिटी (होटल एवं रेस्टोरेन्ट), शासकीय पॉलिटेक्निक बैरन बाजार में 18 अगस्त को हेल्थ केयर सेक्टर के लिए , आडवानी आर्लिकॉन स्कूल बीरगांव में 19 अगस्त को उद्योगो में तकनीकी पद, लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 22 अगस्त को फायनेंस, बीमा, सिक्योरिटी एवं अन्य पद गैर तकनीकी पद और लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 23 अगस्त को स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
"परिवहन और पशुधन विभागों में 15 पदों पर भर्ती: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीखें घोषित"
रायपुर: परिवहन विभाग में परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के पद पर भर्ती होगी. इसके लिए 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. कुल 15 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए पीएससी से परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसी तरह पशुधन विकास विभाग में पशु चिकित्सक सहायक शल्पज्ञ (वेटनरी असिस्टेंट सर्जन) के पोस्ट पर भर्ती होगी. यह भर्ती भी 15 पदों के लिए हो रही है. इसके लिए 26 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. इन दोनों भर्तियों के लिए पीएससी से परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. इसके आधार पर चयन होगा. पहले चरण में परीक्षा होगी.
यह 300 नंबरों के लिए होगी. जबकि चयन के दूसरे चरण में 30 नंबर का इंटरव्यू होगा. भर्ती से संबंधित गाइडलाइन वेबसाइट psc.cg.gov.in. पर उपलब्ध है.
836 पदों पर रोजगार मेला का आयोजन 10 जून को....
दुर्ग: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 जून को दुर्ग में किया जाएगा।
विशेष रोजगार मेला में नियोजक प्रकाश ज्वेलर्स दुर्ग, सुख किशन बायोप्लांटेक प्रा.लि., लाईफ इंश्योंरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया, टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 10 जून को समय सुबह 11.30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक विशेष रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
"395 पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर तक आवेदन करें: 'रायगढ़ रोजगार मितान' पोर्टल से जानें कैसे"
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयासों से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लगातार कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले और काउंसलिंग शिविरों के जरिए आवेदकों को कंपनी में जॉब के लिए सीधे अप्लाई करने का मौका मिल रहा है। बीते माहों में लगाए गए रोजगार मेलों से विभिन्न कंपनियों ने जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किया है। इसी कड़ी में आगामी 11 एवं 12 सितम्बर को पुन: एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें करीब 395 पदों पर भर्तियां ली जाएगी। इसमें शामिल होने वाले आवेदक जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल पर 10 सितम्बर तक पंजीयन कर सकते है। वहीं पोर्टल में पूर्व से पंजीकृत अर्हताधारी आवेदक सीधे रोजगार मेले में शामिल हो सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में 11 एवं 12 सितम्बर 2023 को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 नियोजकों के माध्यम से लगभग 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। पोर्टल में पंजीकृत आवेदक निर्धारित तिथि को ट्रेड के अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में साक्षात्कार के लिए पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित हो सकते है।
रोजगार मेला में जिन पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 11 सितम्बर को 106 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें तकनीकी रिक्तियां एवं अप्रेंटिसशिप शामिल है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई./बी.टेक है। इसी तरह 12 सितम्बर को 289 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें गैर तकनीकी एवं सिक्युरिटी सर्विस से संबंधित रिक्तियां है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं, स्नातक उत्तीर्ण के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। आवेदक इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल पर अवलोकन कर सकते है।
ऐसे करें रोजगार मितान पोर्टल में पंजीयन
रोजगार मेले में ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन के लिए आवेदक को raigarhrozgarmitan.in पोर्टल में जाना होगा। वहां तीन लाइन वाले मेनू बटन पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया होगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आवेदक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आवेदक के बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता डालनी होगी। इस पंजीयन प्रोसेस से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में आवेदक का अकाउंट बन जायेगा। जिसे लॉग इन करने के लिए पासवर्ड भी इसी पेज में बनाया जा सकेगा। इसके पश्चात आवेदक को जॉब कैटेगरी चुनना होगा, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। इसमें एक से अधिक कैटेगरी के जॉब चुने जा सकते हैं।
प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं रायगढ़ रोजगार मितान एप
जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एप भी बनवाया गया है। इसके प्ले स्टोर में जाकर
'Raigarh Rozgar Mitan' टाइप करना होगा। अथवा shorturl.at/adptM इस लिंक को क्लिक करके एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर पंजीयन किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर भी 'रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल' और एप पर पहुंच सकते हैं।
महासमुंद जिले में सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता पदों पर भर्ती परीक्षा 10 जून से 12 जून तक
सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अन्तर्गत महासमुंद जिले में सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए 10 जून से 12 जून 2023 तक परीक्षा आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु 58 परीक्षा केन्द्रो के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।
इसमें अतिरिक्त तहसीलदार झलप भवानी शंकर साव को परीक्षा केन्द्र 2301 से 2322 तक के लिए, नायब तहसीलदार बागबहारा कुसुम प्रधान को परीक्षा केन्द्र्र 2323 से 2327 तक के लिए और नायब तहसीलदार पिथौरा इन्द्रराम चंद्रवंशी को 2328 व 2329 के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
10 जून 2023 को शिक्षक (ई.एवं.टी. संवर्ग) की परीक्षा प्रथम पाली में 26 परीक्षा केन्द्रों में सुबह 9ः00 बजे से 12ः15 बजे तक होगी, जिसमें 6497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली में सहायक शिक्षक (ई. एवं टी.संवर्ग)की परीक्षा 29 परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 2ः00 बजे से 5.15 बजे तक होगी। जिसमें 7552 परीक्षार्थी शामिल होगें।
इसी प्रकार 11 जून को प्रथम पाली में व्याख्याता वाणिज्य की परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से 12ः15 बजे तक होगी जिसमें 193 परीक्षार्थी शामिल होंगे व द्वितीय पाली में व्याख्याता गणित की परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से 5.15 बजे तक होगी। जिसमें 327 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 12 जून 2023 को व्याख्याता भौतिकी की परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से 12.15 बजे तक होगी। जिसमें 210 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सीजी राजस्व विभाग भर्ती 2023 : छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 671 पदों पर भर्ती
क्या आप छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग के भिन्न-भिन्न भर्तियों का इंतजार कर रहे है | और आप उस पद के योग्य हो गए है , तो हमारा यह पेज आपकी पूर्ण रूप से सहायता करेगी | जिसके लिए आपको निचे दी पूर्ण जानकारी को अंत तक पढ़े | और इसी प्रकार की सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे पहले देखने के लिए हमारे ऑफिसियल वेबसाईट cgvyapamvacancy.com में प्रतिदिन विजिट करें |
कार्यालय कलेक्टर, जिला कांकेर के राजस्व विभाग एवं जिला के अन्य विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय / मूल निवासी अभ्यर्थियों से सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 01/06/2023 से दिनांक 26/06/2023 को सायं 05:30 बजे तक पंजीकृत डॉक या स्पीट पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Overview
विभाग का नाम कार्यालय कलेक्टर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
पदों के नाम स्टेनोग्राफर – 3
स्टेनो टाइपिस्ट
सहायक ग्रेड – 3
वाहन चालक
भृत्य
चौकीदार
प्रोसेस सर्वर
फर्राश
अर्दली
पदों की संख्या कुल 671 पद
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 01-06-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि 26-06-2023
शैक्षिक योग्यता
मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड से आठवी कक्षा उत्तीर्ण। हल्के चार पहिया वाहन चलाने का जीवित / स्थायी वैद्य ड्रायव्हिंग लायसेंस (फोर व्हीलर)
मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण।
शैक्षणिक योग्यता की सटिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें |
आयु सीमा
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। अन्य विशेष वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में देय सभी छूट यथावत रहेंगी, किन्तु सभी छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 के आधार पर की जावेगी।
आयु सीमा और आयु में छूट सम्बन्धी किसी भी प्रकार की सटिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें |
सीजी राजस्व विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में दिनांक 01/06/2023 से दिनांक 26.06.2023 को सायं 05:30 बजे तक ”कार्यालय कलेक्टर (वित्त स्थापना), कक्ष क्रमांक-15 कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) पिन कोड – 494334″ के पते पर केवल रजिस्टर डांक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य होगा। समान्य डाक से प्राप्त एवं हाथों हाथ आवेदन पत्र स्वीकार / मान्य नही किये जायेंगें। जो आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ प्रकाशित प्रारुप / प्रपत्र एवं शर्तों के अनुसार नही होंगें उस पर विचार नही किया जावेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
विभागीय विज्ञापन - drive.google.com/file/d/15bZd-Mt_q0GBCtKr-4ixKNR2TrddEURU/view
फॉर्म - drive.google.com/file/d/15bZd-Mt_q0GBCtKr-4ixKNR2TrddEURU/view
विभागीय वेबसाइट - https://kanker.gov.in/
सरकारी जॉब जानकारी - https://cgvyapamvacancy.com/
व्हाट्सप्प - https://chat.whatsapp.com/BBBQYmgjao74ccKMOLT0il
धमतरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन,212 पदों पर की जाएगी भर्ती, जाने डिटेल...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 10 जुलाई को सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, सहायक/सिक्युरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, मार्केटिंग और जनसम्पर्क अधिकारी के कुल 212 पदों पर भर्तीयां की जाएगी।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं और स्नातक हो, वे प्लेसमेंट कैम्प की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।
"साइंटिस्ट पदों के लिए वैकेंसी घोषित...आप भी आवेदन कर सकते हैं"
केंद्रीय विद्युत रासायनिक अनुसंधान संस्थान ने 18 साइंटिस्ट पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
शैक्षिक योग्यता - डॉक्टरेट (Ph.D.) / मास्टर्स इंजीनियरिंग (M.E.) / मास्टर्स टेक्नोलॉजी (M.Tech.)
कुल वैकेंसी - 18 पद
पदों का नाम - साइंटिस्ट
महत्वपूर्ण तिथियाँ -
नौकरी प्रकाशित होने की तिथि - 04-07-2023
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि - 31-07-2023
आयु सीमा - उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
सिलेक्शन - इस सरकारी नौकरी में लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा।
सैलरी - वेतनमान 1,07,339/- रहेगा।
आवेदन कैसे करें - इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICMR भर्ती 2023: टेक्नीशियन सहित 15 पदों पर भर्ती, 1,12,400 रुपये प्रति माह सैलरी, आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद्, जोधपुर ने टेक्नीशियन सहित 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2023 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई / बीटेक/ आईटीआई की डिग्री हासिल की हो विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए.
वेतन 18,000 से 1,12,400 रुपए प्रति माह
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 300 रुपए देना होगा। कैसे करें आवेदन: इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट niirned.imr.org. in/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।