छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, बीज और कृषि दवाइयों की जरूरत हो रही पूरी

 कोण्डागांव, नवंबर 2026

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता से वे खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। इससे कृषि कार्यों में उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है और खेती को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहूलियत हो रही है।

ऐसे ही लाभान्वित किसानों में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पतोड़ा निवासी किसान श्री जेठू राम नाईक भी शामिल हैं, जिन्हें विगत दो वर्षों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। उनके पास दो एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान और दलहन की खेती करते हैं। वहीं रबी सीजन में मक्का और रागी की फसल लेकर अपनी कृषि गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

किसान श्री नाईक बताते हैं कि योजना से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग वे खेती-किसानी के कार्यों में करते हैं। इस राशि से बीज और कृषि दवाइयां खरीदने में मदद मिलती है, जिससे खेती के जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहूलियत होती है। उनके लिए यह सहायता राशि कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।

किसान श्री नाईक ने योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर आर्थिक सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी पहल किसानों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रही है और कृषि कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image