बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खरीफ धान के खसरों के भौतिक सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण
कोण्डागांव, नवंबर 2026
बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के ग्राम मसोरा में डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत पीवी ऐप के माध्यम से कृषि भूमि के खसरों के भौतिक सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में खसरों के भौतिक सत्यापन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कोण्डागांव एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, तहसीलदार श्री मनोज रावटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।