खेल
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन
दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेल शामिल
रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी किया गया शामिल
विजेता खिलाड़ियों को दिया जाएगा पुरस्कार
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तीन आयु वर्ग में होंगे प्रतिभागी
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आगाज हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से होगा।
लगभग 2 माह 10 दिन तक चलने वाले यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा।
दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया है शामिल
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होगी प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका की आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।
प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
विजेता प्रतिभागियों को दिया जाएगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रभाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाल विजेता खिलाड़ियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 रूपए एवं तीसरा स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए की राशि, द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रूपए की राशि सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रूपए, द्वितीय आने पर 2500 रूपए एवं तीसरे स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2000 रूपए एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय आने पर 4500 रूपए एवं तीसरे स्थान आने वाले खिलाड़ियों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्राथमिक चिकित्सा सुविधा रहेगी उपलब्ध
प्रत्येक आयोजन स्तर पर फर्स्ट एड किट की व्यवस्था एवं स्थानीय स्तर पर यथासंभव आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। आयोजन स्थल पर एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी आयोजन समिति पर होगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा जारी निर्देशानुसार महिला खिलाड़ियों के लिए रेफरी एवं निर्णायक महिलाएं ही रखी जाएंगी। इसके अलावा विभाग द्वारा आयोजन के सभी स्तर पर खिलाड़ियों से मान्य पहचान प्रमाण पत्र लिया जाना अनिवार्य किया गया है।
रायपुर में टीम इंडिया ने गाड़ा जीत का झंडा, ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया....
रायपुर । रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टीम इंडिया ने जीत का झंडा गाड़ है दिया है। ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हराकर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिशस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।
"क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हेडर गोल से बनाई इतिहास, सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने नंबर 1"
खेल की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनाने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने कई मुकाम हासिल किए हैं. फुटबॉल की इतिहास में रोनाल्डो के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. दुनिया में सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक रोनाल्डो हैं, जिन्होंने कई सारे रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. वहीं फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया है. फुटबॉल के पूरे इतिहास में Ronaldo हेडर के माध्यम से सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
1 अगस्त को रोनाल्डो ने अल नासर के लिए खेलते हुए अपने शानदार करियर में एक उपलब्धि जोड़ी. अरब क्लब चैंपियंस कप मुकाबले में यूएस मोनास्टिर के खिलाफ अल नासर की टीम ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की.
Cristiano Ronaldo ने मैच के 74वें मिनट के दौरान एक प्रभावशाली हेडर के साथ अपना 145वां गोल करके बड़ी उपलब्धि हासिल की. रोनाल्डो ने इसमें महारत हासिल किये जर्मन स्ट्राइकर गर्ड मुलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने हेडर से 144 गोल किया था.
बता दें कि स्पेनिश फुटबॉलर कार्लोस सैंटिलाना सम्मानजनक 125 हेडर गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं. महान ब्राज़ीलियाई आइकन पेले (Pele) भी पीछे नहीं हैं, वह हेडर के मामले में 124 गोलों की प्रभावशाली संख्या के साथ चौथे स्थान पर हैं.
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया सेमी-फाइनल की रेस से किया बाहर
दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुक़ाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को लगातार चार हार के बाद जीत मिली है।
पाकिस्तान ने मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक के अर्धशतकों की मदद से बांइस हार के साथ बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप 2023 में सेमी-फाइनल की रेस से बाहर हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन वे अपने शतक से चूक गए। फखर ने 74 गेंद में तीन चौके और सात सिक्स की मदद से 81 रनों की पारी खेली।ग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया।
फखर के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 69 गेंद पर 2 सिक्स और 9 चौके की मदद से 68 रन बनाए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 16 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 21 गेंद पर 26 और इफ्तिखार अहमद 15 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने तीनों विकेट लिए।
इससे पहले बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में 204 रन ही बना सकी। उसके लिए सबसे ज्यादा रन महमूदुल्ला ने बनाए। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। लिटन दास 45, कप्तान शाकिब अल हसन 43 और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
इस हार के बाद बांग्लादेशी टीम विश्व कप से बाहर हो गई। वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। उसके सात मैचों में दो अंक ही हैं। बाकी बचे दो मैचों में जीत के बावजूद उसके छह अंक ही होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान के अब सात मैचों में छह अंक हो गए हैं। अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेता है तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
T20 World Cup Team India Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आईसीसी के अनुसार 1 मई की समय सीमा से पहले टीम का ऐलान किया जाना है. ऐसे में आज बीसीसीआई ने सोच-विचार के बाद टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम में केएल राहुल (KL Rahul) और ईशान किशन (Ishan Kishan) जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई है, वहीं, विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत (Rishabh Pant vs Sanju Samson) को भी जगह दी गई है. चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप (Indian Team For T20 World Cup) के लिए चुनी गई टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. दरअसल, कई पूर्व दिग्गजों ने अपनी टीम में सिराज को बाहर रखा था. लेकिन बीसीसीआई ने सिराज को टीम में शामिल किया है. टीम में हार्दिक के अलावा शिवम दुबे भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया :- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप य़ादव, युजवेंद्र चहल, जसपीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
चौथे मैच में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव होने की उम्मीद