व्यापार

ट्रंप की टैरिफ धमकी से सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट

 मुंबई । शेयर बाजार ने मंगलवार को शुरुआत में तेज उछाल दिखाया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी के बाद अचानक सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स सुबह करीब 84,258 तक पहुंचा, लेकिन झटके में 250 अंक से ज्यादा गिरकर 83,616 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 25,897 पर खुलने के बाद 25,709 तक फिसल गया।


ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे वैश्विक व्यापार और निवेश माहौल में दबाव बढ़ा है। भारत ईरान से तेल का आयात 2019 से बंद कर चुका है, लेकिन चावल, चाय, दवाइयां, कृत्रिम फाइबर और इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी जैसी चीजों का आयात-निर्यात अभी भी हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अमेरिका 25% टैरिफ लागू करता है, तो भारत पर पहले से लागू 50% टैरिफ बढ़कर 75% तक जा सकता है, जिससे बाजार में नकारात्मक असर पड़ा।


इस गिरावट का असर प्रमुख लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी देखने को मिला। लार्जकैप में LT (2.30%), HCL Tech (2.10%), Bharti Airtel (1.50%), मिडकैप में Glenmark (3.10%), Dixon Tech (2.20%), Godrej Properties (2.05%), AU Bank (2%) और स्मॉलकैप में Lotus Chocolate (8%), Jubilant Agri (5.50%) तथा NEC Life (5%) के शेयर फिसलकर ट्रेड कर रहे थे।

Leave Your Comment

Click to reload image