Apple की बड़ी तैयारी: iPhone 18 Pro समेत 11 नए डिवाइस 2026 में लॉन्च संभव
नई दिल्ली । अमेरिकी टेक कंपनी Apple साल 2026 में अपने यूजर्स के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस साल कुल 11 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें iPhone 18 Pro, iPad और Mac सीरीज के डिवाइस शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपनी फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और Pro Max सीरीज को हर साल की तरह सितंबर में लॉन्च कर सकती है। नए iPhone में बेहतर कैमरा सेंसर, नया चिपसेट और पहले के मुकाबले छोटा डायनेमिक आइलैंड देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा कंपनी iPad की नई लाइनअप भी पेश कर सकती है, जिसमें iPad 12 को अपग्रेडेड चिपसेट और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। iPad Mini में OLED डिस्प्ले मिलने की भी चर्चा है।
Mac सेगमेंट में भी बड़े अपडेट की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Mac Studio, Mac Mini और iMac में नई M5 चिपसेट दी जा सकती है, वहीं MacBook Pro में OLED डिस्प्ले शामिल किया जा सकता है।
हालांकि कंपनी की ओर से अभी इन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टेक जगत में इन संभावित प्रोडक्ट्स को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।