डिश टीवी ने 'ओन योर कस्टमर' का लगाया नारा,स्थानीय केबल ऑपरेटरों (LCO) के साथ की एक महत्वपूर्ण साझेदारी !
05-Mar-2024
डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) टेलीविजन सेवाओं में अग्रणी डिश टीवी इंडिया ने केबल ऑपरेटरों के साथ की गई साझेदारी के तहत अपनी एक अभूतपूर्व पहल 'ओन योर कस्टमर' (OYC) का प्रमोचन किया। इस पहल द्वारा जारी की गई व्यवस्था के तहत स्थानीय केबल ऑपरेटरों (LCO) के साथ सहयोगी साझेदारी के माध्यम से डिश टीवी, ऑप्टिकल फाइबर, ट्रांसमीटर, नोड्स और एम्पलीफायरों जैसे व्यापक बुनियादी ढांचे के बिना सरल तरीके से उन्हें ग्राहकों तक टीवी सुविधाएं प्राप्त करा सकेगा जो नेटवर्क की समग्र विश्वसनीयता को बढ़ाते हुए इसकी मजबूत कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करेगा।
ज्ञात रहे कि कोविड के बाद, एक ओर जहां OTT प्लेटफार्म और DTH सेवा बढ़ती चली गई वहीं पारंपरिक केबल टीवी सेवाओं को झटका लगा। ऐसे में DTH द्वारा शुरू की गई 'ओन योर कस्टमर' (OYC) की पहल केबल ऑपरेटरों को अपने ग्राहक आधार को मजबूत बनाने में मददगार साबित होती है । किसी भी केबल ऑपरेटर की शक्ति उसका ग्राहक आधार है और चूँकि केबल ऑपरेटर वास्तव में अपने गिरते हुए ग्राहक आधार को लेकर चिंतित हैं। डिश टीवी की इस पहल से सभी केबल ऑपरेटरों को न सिर्फ एक सही समाधान मिलेगा बल्कि उन्हें बिना किसी इन्वेस्टमेंट और सर्विसिंग ओवरहेड्स के अपने ग्राहक आधार को बनाए रखने में मदद भी मिलेगी । आज के दौर के अनुसार ग्राहक DTH में इसलिए भी स्थानांतरित होना चाहते हैं क्योंकि वे अपने टीवी देखने के अनुभव में किसी भी तरह की रुकावट न महसूस करें।
ओवाईसी के साथ, LCO (लोकल केबल ऑपरेटर्स) और MSO (मल्टीसिस्टम ऑपरेशंस) अपने नेटवर्क पर पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करते हैं और अपने संबंधित क्षेत्रों में डिश टीवी के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में कार्य करते हैं। इसके स्व-संचालित पोर्टल के माध्यम से रिचार्ज और एक्टिवेशन पर उनका पूर्ण नियंत्रण रहता है, जिससे बाहरी संस्थाओं पर निर्भरता समाप्त हो जाती है। केबल उपभोक्ता अब अपने केबल-ऑपरेटरों की मदद से बेहतर तकनीक का अनुभव कर सकेंगे। एलसीओ के पास अब ब्रॉडबैंड स्थापित करने का अवसर होगा, ताकि ग्राहक घर बैठे डिश टीवी एंड्राइड बॉक्स जैसी नई डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह एंड्राइड बॉक्स एलसीओ द्वारा दिए गए ब्रॉडबैंड कनेक्शन को और भी मजबूत बनाता है साथ ही इसे स्थापित करने या इसके इस्तेमाल में किसी समस्या का सामना करने पर केवल उन्हें अपने केबल ऑपरेटरों से संपर्क करना होगा।
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ, मनोज डोभाल 'ओन योर कस्टमर' (OYC) पहल पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "हमें 'ओन योर कस्टमर' अभियान को पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो मीडिया वितरण में पहली और अनोखी पहल है। यह केबल टीवी वितरण में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। डिश टीवी की मदद से यह पहल LCO और MSO को सशक्त बनाने में पूरी तरह मदद करती है। इस साझेदारी के माध्यम से, LCO अपने ग्राहक आधार का विस्तार कर सकते हैं और परिचालन लागत को कम कर सकते हैं, जबकि डिश टीवी नए ग्राहकों तक अपनी पहुंच प्राप्त करता है और सर्विसिंग ओवरहेड्स को कम करता है। यह संबंध यह सुनिश्चित करता है कि दोनों पक्ष ग्राहकों को अद्वितीय मूल्य तथा सेवाएं प्रदान करते हुए उद्योग-व्यापी परिवर्तन लाने को लेकर प्रतिबद्ध है।"
OYC के माध्यम से, डिश टीवी LCO व्यवसायों के विकास का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इसका सीधा उद्देश्य DTH और केबल नेटवर्क दोनों की ताकत की सहायता से केबल टीवी इंडस्ट्री को एक बार फिर पुनर्जीवित करना है। ऐसे में डिश टीवी, LCO और MSO के ग्राहक संबंधों को सशक्त बनाकर, उसके विकास को बढ़ावा दे रहा है और टीवी वितरण के लिए एक ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण की शुरुआत भी कर रहा है।
ऐसे में डिश टीवी की इस अनोखी पहल ने टेलीविजन वितरण क्षेत्र में ग्राहकों का जरूरी ध्यान खींचा है और उनकी रुचि को आकर्षित किया है, जिससे मनोरंजन वितरण के भविष्य को नया आकार देने में मदद मिलेगी।