व्यापार

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 आईफोन को टक्कर देगा इसके कैमरा, और डिस्प्ले,कर देगा सबकी छुट्टी


OnePlus Nord CE 3 और OnePlus Nord 3 लॉन्च के लिए तैयार हैं। 5 जुलाई को पेश करने से पहले कंपनी ने इसके कैमरा विवरण खुलासा कर दिया है।

वनप्लस इस हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nord सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसे पुष्टि की है। इस फोन को 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, और इस सीरीज़ में दो फोन - वनप्लस नॉर्ड 3 और वनप्लस नॉर्ड CE 3 शामिल होंगे। पिछले हफ्ते कंपनी ने फोन डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी थी, और अब इसके कैमरे के बारे में भी बताया गया है।

वनप्लस ने अपने आने वाले वनप्लस नोर्ड CE3 5G फोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव किया है। कंपनी ने खुलासा किया है कि इस हफ्ते लॉन्च होने वाले वनप्लस नोर्ड CE3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

स्मार्टफोन में सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि की गई है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होने की जानकारी मिली है।

OnePlus Nord CE3 में मिलेंगे ये विशेषताएं:

वनप्लस नोर्ड CE 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वनप्लस नोर्ड CE 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट के साथ आएगा। आने वाला यह धांसू फोन एक्वा सर्ज फिनिश कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord 3:

वनप्लस नॉर्ड CE 3 के साथ कंपनी वनप्लस नॉर्ड 3 भी लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रेजोलूशन 1240×2727 पिक्सल हो सकता है। साथ ही, इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

इसके अलावा, यह भी ज्ञात हुआ है कि वनप्लस नॉर्ड 3 हाई-परफॉर्मेंस वाले ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में 16GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। हालांकि, इन दोनों फोन के सभी फीचर्स की सटीक जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी।
 




#oneplus #pro #iphone #samsung #apple #t #photography #oppo #android #smartphone #xiaomi #shotononeplus #mobile #realme #india #tech #vivo #technology #huawei #instagram #redmi #plus #s #mobilephotography #nature #instagood #mi #oneplusindia #g #oneplusphotography

Leave Your Comment

Click to reload image