Oppo Enco Air 3 Pro: लॉन्च के साथ बैटरी लाइफ 30 घंटे और आज से उपलब्ध, जानिए कीमत
ओपो ने सोमवार को नई रेनो स्मार्टफोन सीरीज के साथ ओपो एंको एयर 3 प्रो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्च किया। ये पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किए गए ओपो एंको एयर 2 प्रो ईयरबड्स की जगह लेंगे। नए ईयरबड्स में 49डीबी का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। ये 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफ़र करते हैं। एंको एयर 2 प्रो की बैटरी लाइफ 24 घंटों की ही थी। अच्छी बात है कि एंको एयर 3 प्रो को 2 कलर ऑप्शंस में लाया गया है।
ओपो एंको एयर 3 प्रो की कीमत
ओपो एंको एयर 3 प्रो को ग्रीन और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और ओप्पो के स्टोर से होगी।
ओपो एंको एयर 3 प्रो के फीचर्स
ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं जिनमें 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर मौजूद हैं। इनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 40kHz की है। साथ ही एएनसी फीचर दिया गया है। ये ईयरबड 49डीबी तक एएनसी ऑफ़र कर सकते हैं। ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आते हैं। वहीं, 10 मीटर तक कनेक्शन रेंज मिलती है। इसके अलावा एलडीएसी, एएसी और एसबीसी ब्लूटूथ कोडेक्स का सपोर्ट मौजूद है। ईयरबड ब्लूटूथ वर्जन 5.3 स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।
हर ईयरबड में 43मिएएच की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस में 440मिएएच की बैटरी मौजूद है। इस केस में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स के साथ चार्जिंग केस को पूरी तरह से चार्ज होने में 120 मिनट का चार्जिंग समय लगता है। वहीं, ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में 90 मिनट का समय लगता है। इसमें केस के साथ 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दिया गया है। डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी55 रेटिंग दी गई है।