Hyundai ने EXTER SUV का लॉन्च किया: Tata Punch के साथ टक्कर में, मारुति बलेनो से भी कम कीमत
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai ने सोमवार को अपनी सस्ती SUV Exter को लॉन्च कर दिया है। Exter को 2 CNG मॉडल समेत कुल 7 वेरिएंट में बेचा जाएगा। Exter के बेस मॉडल की कीमत ₹5.99 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए ₹9.31 लाख तक जाती है। Hyundai ने Exter के लॉन्च के साथ मारुति और टाटा को कड़ी टक्कर देने के ऐलान कर दिया है, क्योंकि Hyundai के पास अब तक इस प्राइस सेगमेंट में कोई छोटी SUV मौजूद नहीं थी।
कीमत के लिहाज से देखें तो Exter Tata Punch को कड़ी टक्कर देती है। Hyundai Exter एक ऐसे सेगमेंट में कुछ बहुत बड़े वादे कर रही है जहां इस समय Tata Punch का दबदबा है और यहां मारुति सुजुकी फ्रोंक्स भी मौजूद है। जहां Hyundai Venue और Creta अपने सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं Hyundai SUV मॉडलों की एक मजबूत तिकड़ी को पूरा करने के लिए Exter पर अपनी उम्मीदें लगा रही है।
Hyundai Exter: 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन
Hyundai Exter में ग्राहकों को 2 पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिले हैं। इसमें एक 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर का पेट्रोल और सीएनजी (Petrol-CNG) इंजन का ऑप्शन मिला है। इंजन में 4 सिलेंडर होंगे। दोनों ही ऑप्शन में ग्राहकों को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल रहा है। इसके अलावा पेट्रोल इंजन वाले ऑप्शन में स्मार्ट ऑटो AMT भी मिल रहा है। कार का इंजन MT और AMT वेरिएंट में 81.86 bhp की पावर और 113.8 nM का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा CNG वेरिएंट 68 bhp की पावर और 95.2 nM का टॉर्क जनरेट करेगा। कार में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
Hyundai EXTER SUV की डिजाइन और फीचर्स
नई कार में दिए गए खूबियों पर नजर डालें तो Hyundai Exter में इलेक्ट्रिक सनरूफ, डैशकैम, डिजिटल ड्राइवर डिसप्ले, 8 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे कई फीचर मिलते हैं। डिजाइन के लिहाज से देखें तो इसे यंग जनरेशन के ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कार के फेस वाले हिस्से में H आकार का DRLs, प्रोजेक्टर हेडलाइट और खास तरह का ग्रिल नजर आ
ता है। साइड से देखें तो डायमंड कट एलॉय व्हील, प्रामिनेंट साइड क्लेडिंग दिखाई देता है। कार के पिछले हिस्से यानी रियर साइड में चौड़े बार के साथ H आकार का LED टेल लाइट नजर आता है।
Hyundai EXTER SUV कलर ऑप्शन
हुंडई की नई माइक्रो SUV-EXTER भारतीय बाजार में कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. यह कार रेंजर खाकी (Ranger Khaki) और कॉस्मिक ब्लू (Cosmic Blue) के अलावा ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट (White with Black roof), स्टारी नाइट (Starry Night), फेसरी रेड (Fiery Red), एटलस व्हाइट (Atlas White), टाइटन ग्रे (Titan Grey) और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू (Cosmic Blue with Black Roof) कलर स्कीम के साथ बाजार में पेश की गई है.