Stock Market Update: बाजार में बंपर उछाल; सेंसेक्स 1,000 अंक ऊपर, निफ्टी नई ऊंचाई पर
भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। अमेरिकी शेयर बाजारों में रातभर हुए लाभ के बाद भारतीय बाजारों में भी खरीदारी का माहौल देखा गया।
सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार बढ़त
दोपहर 12:30 बजे के करीब, BSE सेंसेक्स 1,301.57 अंकों की बढ़त के साथ 84,486.37 के स्तर पर पहुंच गया। इसी प्रकार, निफ्टी 50 इंडेक्स 366.30 अंकों की वृद्धि के साथ 25,782.10 पर कारोबार करता दिखा।
Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और Nifty 50 ने शुक्रवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, जिसमें वॉल स्ट्रीट से मिली सकारात्मक संकेतों का अहम योगदान रहा।
शुक्रवार सुबह 11 बजे तक BSE Sensex 885 अंकों की बढ़त के साथ 84,070 पर पहुंच गया, जो 1.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, Nifty 50 भी 256 अंकों की उछाल के साथ 25,672 पर कारोबार कर रहा था, जो 1.01 प्रतिशत की बढ़त है।
Opening Bell: +
वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में बढ़त देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.75 अंकों की बढ़त के साथ 83,624.55 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 132.05 अंक चढ़कर 25,547.85 पर कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?
भारतीय बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत देखने को मिले।
सुबह 7:30 बजे, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 25,537 पर ट्रेड करता दिखा।
जापान के निक्केई 225 सूचकांक में 1.76 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जो प्रमुख बाजारों में अग्रणी रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 सूचकांक 0.2 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ा। जापान का व्यापक टॉपिक्स सूचकांक भी 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ मजबूत रहा।
दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी सूचकांक 1.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मजबूती दिखा, वहीं छोटे शेयरों के बाजार कोसदाक ने भी 1.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की।
हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 18,177 के स्तर पर थे, जो कि HSI के पिछले बंद स्तर 18,013 से अधिक है। वहीं, मुख्य भूमि चीन के ब्लू चिप CSI 300 से जुड़े फ्यूचर्स 3,198.8 पर थे, जो CSI 300 इंडेक्स के पिछले बंद स्तर 3,196 से थोड़ा अधिक हैं।
कल कैसी थी बाजार की चाल?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा महामारी के बाद ब्याज दर में पहली कटौती की घोषणा के बाद गुरुवार को तेजी देखने को मिली।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.57 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,184.80 के उच्च स्तर पर बंद हुआ। इंट्राडे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 83,773.61 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 38.25 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,415.80 के नए शिखर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की ही तरह, इंट्राडे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 25,611.95 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था।