व्यापार

विंटर सीजन से दिल्ली की घरेलू उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विंटर सीजन में एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू की जाएगी। यह उड़ान 27 अक्टूबर से प्रतिदिन संचालित होगी। विमान कंपनी द्वारा वर्तमान में शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय और बेंगलुरु के लिए घरेलू उड़ान संचालित की जा रही है।

इंदौर से दिल्ली उड़ान शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से लागू होने वाले विंटर सीजन के लिए विमान कंपनियां कई नए रूट पर उड़ानों की घोषणा कर रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी इंदौर से अपनी दूसरी घरेलू उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है।

पैसा लगाने के लिए रखें तैयार, गरुड़ कंस्ट्रक्शन से लेकर स्विगी तक, अक्टूबर में आने वाले आईपीओ की लिस्ट देखेंUpcoming IPO: पैसा लगाने के लिए रखें तैयार, गरुड़ कंस्ट्रक्शन से लेकर स्विगी तक, अक्टूबर में आने वाले आईपीओ की लिस्ट देखें

कंपनी ने शुरू की टिकट की बुकिंग

यह उड़ान सुबह इंदौर से संचालित होगी और दोपहर में दिल्ली से वापस आएगी। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को सबसे कम 3,500 रुपये किराया देना होगा। विमान कंपनी ने चार कैटेगरी में टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही यात्रियों ने भी टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के चेयरमैन हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है। ऐसे में दिल्ली की उड़ान शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। किराया भी वाजिब होने से फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

यह रहेगा शेड्यूल

इंदौर से दिल्ली- आईएक्स 2511 फ्लाइट इंदौर से सुबह 7.45 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली से इंदौर- आईएक्स 2513 फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image