व्यापार

ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा यह आईपीओ, खुलने से पहले ही कर दिया मालामाल! 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद

 नई दिल्ली: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें हुंडई मोटर इंडिया, लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड और फ्रैशरा एग्रो एक्सपोर्ट्स लिमिटेड शामिल हैं। इनमें हुंडई देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। यह मेन बोर्ड का आईपीओ है। वहीं बाकी के दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इन तीनों आईपीओ में से एक आईपीओ ने ग्रे मार्केट में धूम मचा रखी है। ग्रे मार्केट में इसका भाव लगातार बढ़ रहा है।हम जिस कंपनी के आईपीओ की बात कर रहे हैं वह लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड का है। खुलने से पहले ही यह आईपीओ निवेशकों को प्रॉफिट देता दिखाई दे रहा है। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार बढ़ रहा है। रविवार को इसका जीएमपी 100 रुपये से बढ़कर 135 रुपये हो गया।

50 करोड़ रुपये का इश्यू साइज

लक्ष्य पावरटेक लिमिटेड एसएमई बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 49.91 करोड़ रुपये है। कंपनी 27.73 लाख शेयर जारी करेगी। सभी शेयर फ्रेश होंगे। इसमें कोई भी शेयर ओएफएस के तहत जारी नहीं किया जाएगा।

यह आईपीओ 16 अक्टूबर को खुलेगा और 18 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को होगा। लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होगी। इसका प्राइज बैंड 171 रुपये से 180 रुपये है। एक लॉट में 800 शेयर होंगे। इसके लिए 1.44 लाख रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम एक लॉट ही बुक करा सकता है।

जोरदार लिस्टिंग की उम्मीद

इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में आई तेजी के कारण इसने खुलने से पहले ही निवेशकों को जोरदार लिस्टिंग की झलक दिखा दी है। ग्रे मार्केट में इसके प्रीमियम में 75 फीसदी की तेजी है। यानी अगर तेजी इतनी ही बनी रहती है तो यह आईपीओ शेयर मार्केट में 75 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है। इस लिस्टिंग पर निवेशकों की चांदी हो जाएगी। उन्हें सीधा 75 फीसदी फायदा होगा।

क्या और चढ़ेगा भाव?

इस आईपीओ की लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होगी। ऐसे में अभी 9 दिन का समय बाकी है। इन 9 दिनों में कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि ग्रे मार्केट में इसका भाव गिर जाए या और बढ़ जाए। वैसे बता दें कि जरूरी नहीं कि जो भाव ग्रे मार्केट में है उसी पर लिस्टिंग हो। लिस्टिंग पर प्रीमियम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग कितने प्रीमियम पर होगी, यह लिस्टिंग पर ही पता चलेगा।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती 

Leave Your Comment

Click to reload image