व्यापार

दिवाली से पहले सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च, मिलेगा आकर्षक ब्याज

 इंदौर।बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने उत्सव डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसमें सामान्य नागरिकों को 7.30 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

BOB ने ब्याज दरों को किया संशोधित

 

वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को भी रिवाइज किया है। नई दरों के मुताबिक, बैंक सात से लेकर दस साल के बीच पूरी होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी से 7.30 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4.75 फीसदी से 7.80 फीसदी तक रिटर्न मिलेगा। नई संशोधित दरें तीन करोड़ रुपये कम के निवेश पर लागू होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी पर ब्याज दरें

टेन्योर आम नागरिक वरिष्ठ नागरिक सुपर वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 14 दिन 4.25 4.75 4.75
15 दिन से 45 दिन 4.50 5.00 5.00
46 दिन से 90 दिन 5.50 6.00 6.00
91 दिन से 180 दिन 5.60 6.10 6.10
181 दिन से 210 दिन 5.75 6.25 6.25
211 दिन से 270 दिन 6.25 6.75 6.75
271 दिन या उससे अधिक तथा 1 साल से कम 6.50 7.00 7.00
1 साल 6.85 7.35 7.35
1 साल से अधिक 7.00 7.50 7.60
400 दिन से अधिक और दो साल तक 7.00 7.50 7.60
2 साल से अधिक और 3 साल तक 7.15 7.65 7.75
3 साल से अधिक और 5 वर्ष तक 6.80 7.40 7.50
5 साल से अधिक और 10 साल तक 6.50 7.50 7.50
10 साल से अधिक 6.25 6.75 6.75

 

Leave Your Comment

Click to reload image