इंदौर सराफा बाजार: सोना 600 रुपये बढ़ा, चांदी सिक्का 1125 रुपये पर पहुंचा
इंदौर। सराफा बाजार पुष्य नक्षत्र के लिए तैयार है। अमेरिकी चुनाव की अनिश्चितताओं, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और आगे मौद्रिक सहजता की बढ़ती उम्मीदों जैसे तमाम कारकों के असर से सोने-चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को काॅमेक्स पर सोना वायदा 16 डालर बढ़कर 2750 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 35 सेंट बढ़कर 34.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
यह जानकर ताज्जुब होगा कि चांदी चौरसा आरटीजीएस में इंदौर मार्केट में 99800 रुपये का आंकड़े पर पहुंच गया है और वह दिन भी दूर नहीं जब इसकी कीमत लाख रुपये के पार पहुंच जायेगी।
कामेक्स पर सोना वायदा 2750 डालर तक जाने के बाद 2758 डालर और नीचे में 2737 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 34.56 डालर तक जाने के बाद 34.84 डालर और फिर नीचे में 34.44 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।