व्यापार

SBI के करोड़ों कस्टमर्स को झटका! आज से महंगी हो जाएंगी कार लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की EMI

 SBI MCLR Rates: देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI ने अपने करोड़ों कस्टमर्स को झटका दे दिया है. बैंक ने आज (15 नवंबर) से MCLR दरों को बढ़ा दिया है. MCLR दरों के बढ़ने का सीधा असर आपके पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन की EMI पर पड़ता है. बैंक ने ब्याज दरों को 0.05 फीसदी तक बढ़ा दिया है. हाल ही बैंक ने ये दूसरी बार MCLR दरों में इजाफा किया है. 

भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के MCLR दरों को रिवाइज्ड किया है. इसमें 3 महीने की दरों को 8.50 फीसदी से बढ़ाकर 8.55, 6 महीने को 8.85 फीसदी से बढ़ाकर 8.90 फीसदी और 1 साल की दरों को 8.95 फीसदी से बढ़ाकर 9.00 फीसदी कर दिया है. 

SBI ने केवल तीन, छह और 12 महीने की एमसीएलआर में भी बढ़ोतरी की है. एक दिन, एक महीने, दो साल और तीन साल की अवधि की MCLR को कायम रखा गया है.

42 फीसदी लोन MCLR से जुड़ा

 

बैंक के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि बैंक का 42 फीसदी ऋण खंड MCLR से जुड़ा है, जबकि शेष बाहरी बेंचमार्क पर आधारित है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि बैंकिंग प्रणाली में जमा दरें अपने उच्चस्तर पर हैं.

 

Leave Your Comment

Click to reload image