इंदौर सराफा बाजार: सोने-चांदी में मामूली नरमी, आगे बढ़ेगा वाल्यूम
इंदौर। नव वर्ष के पहले कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी ने तेजी दिखाई लेकिन अब सप्ताह का अंत मामूली नरमी के साथ होता दिख रहा है। नए साल के इसी सप्ताह में करीब-करीब सोने ने एक प्रतिशत की तेजी दिखाई। सोने के दाम दो सप्ताह के उच्च स्तर पर भी।
दरअसल नव वर्ष की छुट्टियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार और मल मास के कारण भारतीय बाजार में कारोबार बिल्कुल ही सुस्त है।
सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह से सोने और चांदी के कारोबार का आयतन बढ़ेगा और आगे की दिशा को लेकर ईशारा मिलेगा।
इस बीच शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम थोड़े नरम पड़े।
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटकर 2639 डालर प्रति औंस और चांदी की कीमत भी घटकर 29.54 डालर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
इसके असर से स्थानीय सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में मामूली नरमी देखी गई। सोने और चांदी की कीमत समान रूप से 150-150 रुपये घटी।
इंदौर सराफा में सोने के दाम 150 रुपये घटकर सोना केडबरी नकद में 79050 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।
इसी तरह चांदी भी 150 रुपये घटकर चांदी चौरसा इंदौर में नकद में 89300 रुपये प्रति किलो बोली गई।
इंदौर के बंद भाव
इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 79050 सोना (आरटीजीएस) 79050 सोना (91.60) 72600 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 79200 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी चौरसा नकद 89300 चांदी आरटीजीएस 89250 चांदी टंच 89350 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1040 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी चौरसा नकद 89450 रुपये पर बंद हुई थी।