व्यापार

राइडिंग के शौकीनों को मिलेंगे सबसे स्मार्ट अनुभव

आज के दौर में राइडर्स स्मार्ट राइडिंग अनुभव चाहते हैं, जहाँ तकनीकी नवाचार और आधुनिक सुविधाओं का मिश्रण हो। स्मार्ट राइडिंग का मतलब सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जो राइडर्स को उनकी यात्रा के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधा प्रदान करता है। उनकी इस जरुरत को समझते हुए, प्योर ईवी ने जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की सहायक कंपनी जियोथिंग्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य प्योर ईवी के इलेक्ट्रिक वाहनों में स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर और टेलीमैटिक्स को एकीकृत करके उपयोगकर्ता अनुभव को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाना है।

प्योर ईवी अपने वाहनों में जियोथिंग्स के स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर का उपयोग करेगा, जो एंड-टू-एंड आईओटी समाधान और 4जी कनेक्टिविटी से सुसज्जित है। इस तकनीक के जरिए ग्राहक अपने वाहन के प्रदर्शन को वास्तविक समय में ट्रैक कर पाएँगे और बेहतर संचालन के लिए जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जियोथिंग्स का स्मार्ट डिजिटल क्लस्टर, जो एवनिओएस पर आधारित है, टू-व्हीलर इंटरफेस कस्टमाइज़ेशन और फुल एचडी+ टचस्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा प्रदान करता है।

इस नई साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण समाधान जियो ऑटोमोटिव ऐप सूट (जेएएएस) है, जो ग्राहकों को म्यूजिक स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउज़िंग, हैंड्स-फ्री वॉइस सहायता, नेविगेशन और गेमिंग जैसे सुविधाजनक उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करेगा।

प्योर ईवी के संस्थापक और एमडी, डॉ. निशांत डोंगरी ने कहा, "इस साझेदारी से हमें अपने वाहनों में उन्नत आईओटी क्षमता को एकीकृत करने का अवसर मिला है, जिससे हम अपने प्रोडक्ट्स की दक्षता और इंटरएक्टिविटी को बढ़ा सकते हैं। हमारा उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के अनुभव को पूरी तरह से नया रूप देना है।"

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के अध्यक्ष, आशीष लोढ़ा ने कहा, "प्योर ईवी के साथ हमारी साझेदारी से हम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उच्चतम स्तर का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अनुभव प्रदान करना है।"

यह साझेदारी स्मार्ट राइडिंग और कनेक्टिविटी के मामले में नई दिशा प्रदान करेगी, और भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।।

Leave Your Comment

Click to reload image